टेक्नोलॉजी

क्‍यों होता है iPhone के कैमरा के पास ये छोटा-सा छेद? ज्यादातर लोग नहीं जानते

iPhone यूज करते टाइम आपने भी कभी न कभी तो उसके कैमरा मॉड्यूल के पास दिखने वाले एक छोटे-से छेद को जरूर नोटिस किया होगा। पहली नजर में देखने पर ये बहुत से लोगों को डिजाइन का हिस्सा लग सकता है, लेकिन इसका रोल उतना छोटा बिल्कुल भी नहीं है। जी हां, ये कोई डिजाइन एलिमेंट नहीं है बल्कि iPhone के सबसे खास हार्डवेयर में से एक रियर माइक्रोफोन का ही पार्ट है। दरअसल ये यही वो माइक्रोफोन है जो आपके वीडियो की ऑडियो क्वालिटी को प्रोफेशनल लेवल तक ले जाने में मदद करता है।

यही कारण है कि iPhone को आज क्रिएटर्स का फेवरेट फोन कहा जाता है। Apple खास तौर पर रिकॉर्डिंग और कंटेंट प्रोडक्शन को देखते हुए फोन में कई माइक्रोफोन्स सेट ऐड करता करता है, जिनमें से ये पीछे वाला माइक्रोफोन काफी ज्यादा इंपॉर्टेंट बन जाता है। चलिए जानते हैं कि कैमरा के पास दिया माइक्रोफोन क्यों होता है…

क्यों होता है कैमरा के पास माइक्रोफोन?
दरअसल iPhone में मल्टी-माइक सिस्टम दिया गया होता है और पीछे लगा ये माइक्रोफोन खासतौर पर वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान बेहतर और फोकस्ड ऑडियो कैप्चर करने के लिए डिजाइन किया गया है। ऐसे में जब आप किसी इवेंट, पार्टी, कॉन्सर्ट या व्लॉग को शूट करते हैं तो ये माइक भीड़ की आवाजों में से आपका कैमरा जिस ओर फोकस है, वहां की आवाज को प्रायोरिटी देता है।

इतना ही नहीं ये माइक बैकग्राउंड नॉइज को कम करके क्लियर और नेचुरल साउंड देता है। इससे न सिर्फ वीडियो की क्वालिटी विजुअल में बल्कि ऑडियो में भी प्रीमियम हो जाती है। यही वजह है कि iPhone पर शूट किए गए वीडियो जब आप सुनते हैं तो ये काफी ज्यादा क्लियर और प्रोफेशनल लगते हैं।

इस कंडीशन में करता है सबसे ज्यादा मदद
कैमरा के पास मौजूद ये माइक कॉन्सर्ट रिकॉर्डिंग में आवाज एकदम क्लियर रिकॉर्ड करने में मदद करता है। फैमिली फंक्शन्स में दूर वाले लोगों की आवाज भी ठीक से कैप्चर करता है। साथ ही व्लॉगिंग के दौरान आपकी आवाज बैकग्राउंड साउंड से ऊपर एडजस्ट करता है।

Related Articles

Back to top button