शर्मनाक: राजस्थान में कलियुगी भाई ने अपनी बहन का किया रेप

जयपुर:  राजस्थान के श्री गंगानगर से रिश्तों को तार-तार करने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहां एक कलियुगी भाई ने अपनी बहन की ही आबरू लूट ली। हालांकि इस हैरतअंगेज़ घटना के कुछ ही घंटों बाद ही पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। जानकारी के अनुसार, शहर के पुरानी आबादी इलाके में घर में अकेली युवती से उसी के गोद लिए भाई ने बलात्कार किया। 

बताया जा रहा है कि पीड़िता के पिता ने लगभग बीस वर्ष पूर्व आरोपी को गोद लिया था। पीड़िता के पिता का देहांत होने के बाद मां ने दूसरी शादी कर ली। इसके बाद से आरोपी परिवार से अलग रहने लगा और टैंपो चलाकर अपनी जीवन-यापन करने लगा। आरोपी सोमवार शाम लगभग चार बजे पीड़िता के पुरानी आबादी स्थित घर पहुंचा था। पिता की मौत के बाद से पीड़िता अपनी मां के साथ अकेली घर में रहती है। किन्तु जब आरोपी घर आया, तब उसकी मां घर पर नहीं थीं। परिचय होने की वजह से पीड़िता ने उसे घर में आने दिया। यहां मौका पाकर उसने पीड़िता से बलात्कार किया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

शहर से बाहर गई पीड़िता की मां ने घर लौटकर उसे अस्पताल में एडमिट करवाया और पुलिस को सूचित किया। पीड़िता की मां से मिली जानकारी के आधार पर महिला थाना पुलिस सरकारी अस्पताल पहुंची और केस दर्ज किया। महिला थाना CI राजेश रानी ने जानकारी दी है कि रात को ही आरोपी की तलाश शुरू कर उसे अरेस्ट कर लिया गया है। पुलिस अभी मामले की छानबीन कर रही है।