साड़ी पहने नजर आएभोजपुरी के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव, रानी चटर्जी ने कहा , ‘छैल छबीली

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार निरहुआ जब भी कुछ करते हैं तो वह तुरंत ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ हिंदुस्तानी की लोकप्रियता किसी से नहीं छुपी है। उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। यूपी से लेकर बिहार तक उनकी एक अच्छी खासी प्रशंसकों की लिस्ट है। निरहुआ अक्सर सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। हाल ही में निरहुआ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ऐसी तस्वीर साझा की है, जिसकी खूब चर्चा हो रही

महिला गेटअप में नजर आए निरहुआ

दरअसल, निरहुआ ने अपने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीर शेयर की है, उसमें वो महिला के गेटअप में नजर आ रहे हैं। उन्होंने रंग-बिरंगी साड़ी के साथ पिंक ब्लाउज पहना है। सिर पर मांग-टीका के साथ माथा-पट्टी लगाई हुई है। इस तस्वीर में निरहुआ ने पैरों में घुंघरू बांधा हुआ है। आंखों पर चश्मा लगाए निरहुआ कैमरे के सामने मजे से पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। महिला के गेटअप में निरहुआ की इस तस्वीर में लोग सबसे ज्यादा उनकी दाढ़ी को नोटिस कर रहे हैं।

निरहुआ ने बताई नई चुनौती

निरहुआ इस तस्वीर में पूरी तरह से महिला के गेटअप में तो नजर आ रहे हैं, लेकिन उन्होंने इस गेटअप में आने के बाद भी शेविंग नहीं करवाई हुई है, जो उनके चेहरे पर अलग से ही दिखाई दे रही है। इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर करने के साथ ही निरहुआ ने कैप्शन में लिखा, ‘नया साल, नया चैलेंज। नाच बैजुनाथ’। इस तस्वीर को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग लगातार ये अंदाजा लगा रहे हैं कि ये उनकी आगामी फिल्म का लुक है’।

लोगों ने दी मजेदार प्रतिक्रिया

निरहुआ की ये तस्वीर देखते ही देखते सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गई। इस तस्वीर पर उनके फैंस अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाए दे रहे हैं। निरहुआ के प्रशंसकों के साथ-साथ फिल्म जगत से जुड़े लोग भी उनकी इस तस्वीर पर खूब कमेंट कर रहे हैं। सिंगर समर सिंह ने उनकी तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘वाह भईया’। दिनेश लाल यादव के छोटे भाई प्रवेश लाल यादव ने लिखा, ‘घूंघट में घोटाला 2’। रानी चटर्जी ने भी कमेंट करते हुए लिखा, ‘छैल छबीली’।

आम्रपाली दुबे ने किया मजेदार कमेंट

निरहुआ के अपोजिट भोजपुरी सिनेमा में कदम रखने वाली अभिनेत्री आम्रपाली दुबे भी निरहुआ की इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए उनकी खिंचाई करती हुई नजर आईं। आम्रपाली दुबे ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘आय चिकनी’। बता दें कि आम्रपाली दुबे ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2014 में आई फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ में से की थी। इस फिल्म में उनके अभिनय को खूब पसंद किया गया था। दोनों की जोड़ी को पर्दे पर लोग काफी पसंद करते हैं।