मकर संक्रांति पर इन चीजों के दान से बदल जाएगी आपका भाग्य

पौष माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि 14 जनवरी के दिन है और इस दिन शुक्रवार है। आपको बता दें कि इस दिन मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाने वाला है। जी दरअसल इस दिन सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में लगभग एक माह के लिए आते हैं। आप सभी को बता दें कि इस बार सूर्य का मकर राशि में गोचर दोपहर 02 बजकर 29 मिनट पर होगा। वहीं मकर संक्रांति पर स्नान और दान पुण्य का विशेष महत्व है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन किए गए दान का कई गुना फल प्राप्त होता है। अब हम आपको बताते हैं कि इस दिन कौन-सी वस्तुओं का दान करना शुभ माना गया है।

1. तिल –  मकर संक्रांति पर  तिल का दान करना शुभ होता है क्योंकि तिल का दान करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं।

2 खिचड़ी-  मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी खाना शुभ होता है और इसका दान करना भी शुभ होता है।

3. गुड़- इस दिन गुड़ का दान करना भी शुभ होता है. जी दरअसल गुड़ का दान करने से सूर्य देव की कृपा प्राप्त होती है।


4. तेल- इस दिन तेल दान करना शुभ होता है. कहा जाता है ऐसा करने से शनि देव का आर्शीवाद मिलता है।  

5. अनाज- मकर संक्रांति के दिन पांच तरह के अनाज दान करने से हर तरह की मनोकामना पूरी हो जाती है।

6. घी-  इस दिन घी का दान करने से करियर में सफलता मिलती है।

7. रेवड़ी – मकर संक्रांति के दिन रेवड़ी का दान करना शुभ माना जाता है। 

8. नमक –  इस दिन नमक का नया पैकेट लेकर दान करने से शुक्र मजबूत होता है।

9.  कंबल – इस दिन कंबल का दान करना शुभ माना जाता है क्योंकि इससे राहु और शनि शांत होते हैं। 

10. चारा –  इस दिन गाय को हरा चारा खिलाना शुभ माना जाता है।

11.  नए वस्त्र – इस दिन गरीबों और जरूरतमंदों को नए वस्त्र दान करना शुभ होता है।