हवाई यात्रा करने वालों के लिए Go First का जबरदस्त ऑफर, इतने फीसद तक मिलेगी छूट

नई दिल्ली, हवाई यात्रा करने वालों के लिए Go First खास ऑफर लेकर आया है। Go First Airline की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, गो फर्स्ट अपने यात्रियों को बेस फेयर पर 20 फीसद तक का छूट दे रही है। लेकिन इस ऑफर का लाभ वही लोग उठा पाएंगे, जो फुली वैक्सीनेटेड हैं। कंपनी ने लिखा, वैक्सीनेशन को डबल कीजिए और GoFirst के साथ डबल बेनिफिट पाइए! GoFirst पेश करता है GOVACCI जिसके तहत वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके लोगों को घरेलू फ्लाइट्स पर 20 फीसद का डिस्काउंट मिलेगा।’ Go First ने इस संबंध में ट्विटर के जरिये भी जानकारी दी है।

फ्री में मिलेगी सीट और मील

गो फर्स्ट से उड़ान भरने वालों को चुनिंदा रूट्स पर मुफ्त सीट और मील्स का ऑफर भी है। यात्री इस सुविधा का फायदा 11 से लेकर 31 जनवरी तक उठा सकते हैं।

Go First की ऑफिशियल वेबसाइट https://www।flygofirst।com/ पर जाएं।

टिकट बुकिंग करते हुए अराइवल और डिपार्चर की डिटेल्स अपलोड करें।

इसके बाद दाहिने साइड में दिए गए वैक्सी फेयर ऑप्शन को सेलेक्ट करें।

वहां GOVACCI टाइप करके सब्मिट करें।

राइट साइड पर ‘वैक्सी ऑफर’ दिखाई देने पर आपको बुकिंग डिटेल्स मिलेंगी।

वहां अप्लाई करने के बाद बुकिंग पूरी हो जाएगी।

क्या है नियम और शर्तें

बुकिंग की तारीख से 15 दिन आगे की यात्रा पर आप इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं।

ऑफर केवल घरेलू फ्लाइट के बेस फेयर पर ही लागू होगा।

इस ऑफर के तहत आप 31 जनवरी 2022 तक टिकट बुक करा सकते हैं।