जानिए सपने में मौत दिखने का क्या है मतलब

आज के समय में लोगों को सपने में कई अजीब-अजीब चीजें नजर आती हैं और फिर वह उन सपनों के मतलब खोजता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ सपनों के मतलब बताने जा रहे हैं जिन्हे जानने के बाद आपको आपके कई सवालों के जवाब मिल जाएंगे। आइए जानते हैं।

* कहा जाता है आकाश या हवा से संबंध रखने वाले सपने बताते हैं कि आपका वात का संतुलन बिगड़ा हुआ है। वहीं अगर पानी, झरना या नदी यानी जल से संबंधित सपने दिखाई दें तो समझ लीजिए आपका कफ तत्त्व गड़बड़ है। इसके अलावा अगर आग, सूर्य या ज्वालामुखी का सपना दिखे तो आपके असंतुलित पित्त के बारे में बताता है।

* ज्योतिष के मुताबिक कमल का फूल, हाथी, बंदर, हंस और गाय का सपना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसे सपने धन-संपत्ति और संतान का वरदान हो सकते हैं। इसके अलावा अगर सपने में कमल का फूल या कोई फल मिले तो दैवीय संतान के होने का लक्षण है। इसी के साथ सपने में सांप का दिखना ये बताता है कि आपकी लापरवाही आपको मुश्किल में डाल सकती है। अपनी जिम्मेदारियों के प्रति लापरवाही न करें। इसी के साथ आपका कोई काम अधूरा छूट गया है।

* कहा जाता है अगर सपने में किसी व्यक्ति की मृत्यु दिखाई दे तो समझना चाहिए कि उस व्यक्ति पर आया संकट टल गया हहै और अब उसकी आयु बढ़ गई है। इसके अलावा अगर सपने में पहले मरे हुए लोग दिखाई दें तो इसका अर्थ है कि या तो उनकी इच्छाएं अतृप्त हैं या आपको किसी प्रमुख घटना के बारे में संकेत दिए जा रहे हैं।

* कहा जाता है अगर सपने में किसी व्यक्ति के साथ या अपने साथ कोई दुर्घटना होती हुई दिखे तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। वहीं किसी उत्सव या पार्टी का सपना आपके बीमार पड़ने का संकेत भी हो सकता है।