आइये जानें साँपों से जुड़े शुभ-अशुभ संकेत

आप सभी जानते ही होंगे हिंदू धर्म सांप को देवता का दर्जा दिया गया है। केवल यही नहीं बल्कि नागों का विधि-विधान से पूजा करना भी शुभ माना जाता है और इसके लिए नागपंचमी का पर्व भी मनाया जाता है। आप सभी जानते ही होंगे भगवान शिव ने तो नाग को अपने गले में धारण किया है। ऐसे में देश में कई नाग मंदिर हैं, हालाँकि सांपों से जुड़े कई शगुन-अपशगुन भी प्रचलित हैं। अब आज हम सांपों से मिलने वाले ऐसे ही शुभ-अशुभ संकेतों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जिन्हे जानने के बाद आप चौक जाएंगे।

– सफेद सांप हकीकत में दिखे या सपने में, इसे बेहद ही शुभ माना गया है। जी दरअसल सौभाग्‍यशाली लोगों को ही ऐसे नाग के दर्शन होते हैं। कहा जाता है सफेद नाग का दिखना जीवन में अपार धन-वैभव के मिलने का संकेत है। इसी के साथ यह बड़ी सफलता मिलने का भी इशारा है।

– किसी मंदिर में सांप का दिखना भी बहुत शुभ होता है। जी हाँ और इसका मतलब है कि आपकी कोई बड़ी मनोकामना पूरी होने वाली है। 

– कहा जाता है शिवलिंग पर सांप लिपटा हुआ देखना बहुत ही शुभ और मंगलकारी है। जी दरअसल नाग के अपने ईष्‍ट शिव से मिलन का यह अद्भुत दृश्‍य देखने का मतलब है कि आप पर भगवान शिव की अपार कृपा होने वाली है।

– कहते हैं अगर सांप बाईं ओर से आकर रास्‍ता काट दे तो यह नुकसान का संकेत है। इस वजह से ऐसा होने पर व्‍यक्ति को सावधानी से काम लेना चाहिए। 

– ज्योतिष के मुताबिक सांप का आपके दाईं ओर से आकर रास्‍ता काटना बहुत शुभ होता है। यह सफलता मिलने का संकेत है। 

– कहा जाता है सांप को पेड़ पर चढ़ते हुए देखने का मतलब है कि आपके साथ कुछ अच्‍छा होने वाला है। ऐसे में आपको धन लाभ होने की भी प्रबल संभावना होती है। 

– सांप को पेड़ से उतरते देखना धन हानि का इशारा है। जी दरअसल ऐसे में लेन-देन या पैसे से जुड़े काम सावधानी से करना चाहिए।

– मरा हुआ सांप चाहे सपने में दिखे या हकीकत में यह अशुभ ही होता है। ऐसा होने पर शिव मंदिर में जाकर भगवान से रक्षा करने की प्रार्थना कर, अपने पापों की माफी मांगना चाहिए।