हाथ के इन पर्वत पर हो तिल तो होती रहती है दुर्घटना

भारतीय ज्योतिष में तिल का बड़ा महत्व है। जी हाँ और तिल को लेकर कई तरह के व्यापक वर्णन है। जी दरअसल शरीर के विभिन्न अंगों पर मिलने वाले तिल के परिणाम भी अलग-अलग बताए गए हैं। वहीं हाथों की रेखाओं पर विशेष चिह्नों की तरह ही तिल के भी अलग-अलग परिणाम होते हैं। जी दरअसल कुछ हिस्सों में तिल शुभ प्रभाव देते हैं जबकि कुछ में अशुभ। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ पर्वतों के बारे में जहां तिल अलग-अलग परिणाम देते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।

-हस्तरेखा विज्ञान और ज्योतिष के मुताबिक गुरु पर्वत पर तिल का होना शुभ माना गया है। जी दरअसल कहा जाता है गुरु पर्वत पर तिल का निशान व्यक्ति के जीवन में आर्थिक लाभ का इशारा करता है। कहा जाता है गुरु पर्वत पर तिल को बेहद ही शुभ माना गया है। जी हाँ और ऐसा व्यक्ति आर्थिक रूप से अत्यधिक संपन्न होता है। इसी के साथ इस तरह के लोगों को जीवन में धन की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है। 

– ज्योतिष के मुताबिक ऐसा कहा जाता है जिन लोगों के मंगल पर्वत पर तिल होता है वह अशुभ परिणाम देता है। जी हाँ और हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार मंगल पर्वत पर तिल दुर्घटना और संपत्ति के नुकसान को दर्शाता है। कहा जाता है अगर मंगल पर्वत पर तिल का निशान है तो व्यक्ति के जीवन में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। केवल यही नहीं बल्कि ऐसा व्यक्ति संपत्ति में भी व्यापक नुकसान उठाता है, उसके लिए कारण चाहे जो भी बनें।