बिहार: बहन को ससुराल छोड़ने गए भाई की ननद से करवाई जबरन शादी

पटना: बिहार में पकड़ौआ शादी के बारे में आप सभी ने कई बार सुना होगा लेकिन समस्तीपुर के सदर अनुमंडल क्षेत्र के मोरवा में हुई एक शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। जी दरअसल यहाँ हुआ कुछ ऐसा कि जानने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। जी दरअसल यहाँ हाल ही में दूल्हा बना लड़का अपनी बहन को उसके ससुराल छोड़ने गया था और इस दौरान बहन की ननद की शादी को लेकर सालों से परेशान परिजनों को दूसरा रास्ता दिख नहीं रहा था।

जी हाँ, यहाँ बाकी जगहों पर शादी के लिए भारी दहेज की मांग की जा रही थी ऐसे में जैसे ही अपनी बहन को ससुराल पहुंचाने भाई गया तो बहन के ससुराल वालों ने उसे पकड़ लिया और मंदिर में ले जाकर बहन की ननद की शादी करा दी। इस मामले में मिली जानकारी के मुताबिक दलसिंह सराय के साठा का रहने वाले युवक विनोद कुमार अपनी बहन को उसके ससुराल पहुंचाने गया था। इसी बीच बहन के ससुरालवालों ने युवक को पकड़ लिया और मोडवा खुदनेश्वर स्थान मंदिर लेकर चले गए। यह सब होते देख लड़का कुछ समझ पाता उसके पहले ही उसे पाग पहनाकर लड़की को बिना दुल्हन के ड्रेस में उसके सामने खड़ा कर दिया। वहीं उसके बाद उससे जबरन वरमाला डलवाया और लड़की की मांग में सिंदूर डलवा दिया। हालाँकि अब लड़के ने अपनी शादी से इनकार किया है।

विनोद कुमार का कहना है कि उसकी शादी जबरदस्ती कराई गई है। उसने अपने मन से शादी नहीं की है। लड़के का यह भी कहना है कि वो अपनी मर्जी से शादी करेगा। इसी के साथ वह इस शादी को स्वीकार नहीं करेगा। वहीं दूसरी ओर बहन के ससुराल वालों ने कहा है कि ‘लड़का सबकुछ छुपा रहा है।’ परिजनों का कहना है लड़का अपनी बहन के साथ जब भी ससुराल आता था, उनकी बेटी से छुप-छुपकर मिलता था और दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी के चलते यह सब करवाया गया।