सर्दियों में फिट रखेगा ये नॉन-वेजिटेरियन सूप

ठंड के दिनों में सूप पीने में बड़ा आनंद आता है। ऐसे में अगर आप आज सुप पीना चाहते हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं नॉन-वेजिटेरियन (Coconut Chicken Soup) सूप जिसे पीकर आपको आनंद आएगा और आप इसे पीने के बाद खुद को फिट महसूस करेंगे। आइए जानते हैं इस नॉन-वेजिटेरियन सूप को बनाने की विधि।

नॉन-वेजिटेरियन सूप बनाने के लिए सामग्री –
250 ग्राम चिकन ब्रेस्ट
1 कप कोकोनट क्रीम
2 टेबलस्पून फिश सॉस
1 टेबलस्पून अदरक
1/2 टेबलस्पून वेजिटेबल ऑयल
2 टेबलस्पून नींबू का रस
1/2 टीस्पून स्प्रिंग अनियन
नमक स्वादानुसार

नॉन-वेजिटेरियन बनाने की विधि- इसके लिए सबसे पहले मीडियम आंच पर एक पैन में तेल डालकर गर्म करने करने लिए रखें। अब इसके बाद तेल के गर्म होने पर इसमें चिकन ब्रेस्ट डालकर 1-2 मिनट तक फ्राई कर लें। अब इसके बाद जब चिकन फ्राई हो जाए तब कोकोनट क्रीम और थोड़ा सा पानी डालकर मिश्रण में उबाल आने तक पका लें। अब आंच धीमी कर नींबू का रस, फिश सॉस, अदरक और नमक मिलाएं और इसे पकने दें। इसके बाद जब सूप गाढ़ा होने लगे तब गैस बंद कर दें और स्प्रिंग अनियन डालकर सर्व करें।