ब्यूटी पार्लर से लौटने के बाद हुआ कुछ ऐसा कि काटनी पड़ी महिला की अंगुली

आप सभी जानते ही होंगे दुनियाभर की महिलाओं को सुंदर दिखने का शौक होता है और हर महिला सुंदर दिखने के लिए खुद पर लाखों खर्च कर देती है। इस लिस्ट में पहला काम होता है ब्यूटी पार्लर जाना। हालाँकि अब तक कई ऐसे मामले सामने आए है जिनके बारे में जानने के बाद होश उड़ जाते हैं। हाल ही में भी एक ऐसा मामला सामने आया है। जी दरअसल यह मामला ऑस्ट्रेलिया के मेलबोर्न का है, जहां पर एक महिला को ब्यूटी पार्लर जाना बहुत मंहगा पड़ गया।

जी दरअसल जब ये महिला पार्लर से घर आई थी तो इनकी उंगली ने बैक्टीरिया इंफेक्शन हो गया था जिसके चलते डॉक्टरों को महिला की तुरंत उंगली को ही काटना पड़ा। इस मामले में मिली जानकारी के तहत स्टैला फालकन नाम की महिला मैनीक्योर करने के लिए ब्यूटी पार्लर पहुंची थी। यहाँ पार्लर में महिला को मैनीक्योर कराने के दौरान अंगुली में एक कट लग गया था। वहीं आम तौर पर कटने के बाद महिलाएं उसके घाव को साफ कर देती है लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।

वहीं जब महिला घर आई तो देखा की उसकी उंगली में सुजन आ गई है और साथ ही उसको बुखार भी होने लगा है। इस मामले के बारे में बताते हुए महिला ने कहा, “जिस इक्युपमेंट से मैनीक्योर किया जा रहा था, उसे ठीक से साफ नहीं किया गया था। उसी से मुझे ये इंफेक्शन हुआ।” वहीं दूसरी तरफ डॉक्टर्स ने बताया कि अगर स्टैला कि अंगुली को नहीं काटा जाता, तो ये खतरनाक बैक्टीरिया उनके शरीर में फैल जाता और उनकी जान जा सकती थी। फिलहाल यह मामला सुर्ख़ियों का विषय बना हुआ है।