पति-पत्नी एक साथ सोते समय इन बातों का रखें ध्यान

वैवाहिक जीवन में प्यार का होना बहुत जरुरी है। लेकिन कुछ लोगों की जिंदगी शादी के बाद तनाव से भर जाती है। दोनों की आपस में ना बनने से रिश्ते में खटास आने लगती है। कई बार तो शादी टूटने तक की नौबत आ जाती है। इसके पीछे कई कारण हो सकते है। बैडरूम में गलत दिशा में कपल्स का सोना इसके पीछे जिम्मेदार हो सकता है।

सोते समय इन बातों का रखें ध्यान

सबसे पहले हम आपको बेडरुम का सही दिशा में होना जरुरी है। वास्तु के अनुसार, कपल्स को अपना बेडरुम हमेशा घर के उत्तर-पश्चिम दिशा में बनवाना चाहिए। इससे मैरिड लाइफ में खुशहाली बनी रहती है।

आजकल ट्रेंड व फैशन के मुताबित बेड के अलग-अलग डिजाइन आ गए है। इसके साथ लोग मेटल, लोहे आदि के बेड पर सोना पसंद करते हैं। मगर कपल्स को बेडरुम में लकड़ी का बेड रखना चाहिए। 

पति को हमेशा बेड के दाएं और पत्नी को बाईं ओर सोना चाहिए। वास्तु अनुसार, इससे रिश्ते में मजबूती व प्यार बढ़ता है। 

कमरे पर सफेद बत्तख के जोड़े की तस्वीर या शोपीस रखना चाहिए। इससे कमरे में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा सकारात्मक में बदल जाती है। ऐसे में घर का माहौल खुशनुमा रहता है।