International Women’s Day पर महिलाओं को गिफ्ट करें ये शानदार स्मार्टवॉच, जानिए कीमत

नई दिल्ली, आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन अगर आप अपनी वाइफ या महिला दोस्त को कुछ गिफ्ट करने के बारे में सोच रहे हैं, तो आप बेहतरीन स्मार्टवॉच के बारे में भी सोच सकते हैं। आज हम यहां आपको 3 ऐसी स्मार्टवॉच के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बेहतरीन हेल्थ फीचर्स से लैस हैं। इन स्मार्टवॉच से महिलाएं मेंस्ट्रुअल साइकिल (पीरियड्स) को भी ट्रैक कर सकती हैं। तो आइए जानते हैं ऐसी 3 स्मार्टवॉच के बारे में जिसे आप गिफ्ट देकर अपने महिला साथी को खुश कर सकते हैं।

Ambrane FitShot Zest Smart Watch

Ambrane ने हाल ही में भारत में स्मार्टवॉच की फिटशॉट सीरीज को लॉन्च किया था। इस सीरीज की पहली स्मार्टवॉच फिटशॉट जेस्ट कई एडवांस फीचर्स से लैस है। इस स्मार्टवॉच में महिलाओं के लिए मासिक धर्म (Menstrual cycle) ट्रैकिंग फीचर्स दिया गया है, जिससे महिलाएं आसानी से अपने मंथली पीरीयड का रिकॉर्ड रख सकती हैं और उसे ट्रैक कर सकती हैं। यह स्मार्टवॉच फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है। आपको इस स्मार्टवॉच के साथ 365 दिनों की वारंटी भी मिलती है। इस सीरीज की स्मार्टवॉच की कीमत 2,499 से 4999 रुपये के बीच है। ये तीन कलर ऑप्शन ब्लैक, ब्लू और पिंक के साथ आती है।

Noise ColorFit Pulse Grand 

Noise ColorFir Pulse Grand की कीमत 1,999 से 2,499 रुपये के बीच है। इसे Amazon और Noise वेबसाइट से ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। इसमें 60 स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। यह हार्ट रेट और SpO2 मॉनिटर करने में सक्षम है। इस स्मार्टवॉच से स्लीप, स्ट्रेस और मेंस्ट्रुअल साइकिल को ट्रैक किया जा सकता है। यह डिवाइस NoiseFit ऐप की मदद से काम करता है। इस ऐप के जरिए यूजर्स अपनी फिटनेस को ट्रैक कर सकते हैं।

BoAt Storm RTL Smart Watch

boAt Storm स्मार्टवॉच की कीमत 1,999 रुपये है। ग्राहक इसे ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट या कंपनी की ऑफिशल वेबसाइट से खरीद सकते हैं। इसमें मेंस्ट्रुअल साइकिल ट्रैकर भी दिया गया है, जो महिलाओं के पीरियड का रिकॉर्ड रखता है। कंपनी का दावा है कि स्मार्टवॉच की बैटरी 10 दिन तक चलती है। वहीं, ये स्टैंडबाय मोड में 30 दिन तक का बैकअप देती है। ये लो बजट में बेस्ट स्मार्टवॉच है।