पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों ने बढ़ाई मुश्किलें, देखें नई रेट लिस्‍ट

 रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। चार दिनों में पेट्रोल-डीजल को लेकर तीसरी बार जनता पर महंगाई की मार पड़ी है। आज फिर पेट्रोल-डीजल के दाम में 80 पैसे की बढ़त दर्ज हुई है। ताजा मिली जानकारी के अनुसार मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 112.51 रुपये और डीजल 96.70 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

जानें महाराष्ट्र के किस शहर में कितने हुए पेट्रोल के दाम

अहमदनगर- 112.06

अमरावती – 114.08

धुले -112.24

गढचिरौली -113. 49

ग्रेटर मुंबई -112. 52

लातूर -114.16

नागपुर -112.22

नांदेड -114.45

रत्‍नागिरी – 113.48

सांगली – 112.64

सतारा – 113.22

वासिम – 113.09

यवतमाल- 113.96

अकोला -112.25

भंडारा -113.23

बुलढाणा -112.23

कोल्‍हापुर – 112.68

गोंदिया – 113.76

नंदुरबार – 113.28

नासिक – 112.90

पालघर – 112

पुणे- 112.37

रायगढ़- 113.37

गौरतलब है कि महाराष्ट्र क्षेत्रफल के मामले में देश का तीसरा सबसे बड़ा राज्य है और जनसांख्यिकी के मामले में दूसरे स्थान पर है। राज्य भारत के औद्योगिक उत्पादन में लगभग 25% का योगदान देता है और सकल घरेलू उत्पाद 27.96 लाख करोड़ रुपये है। राज्य को भारत का सबसे धनी राज्य माना जाता है। राज्य में अधिकांश जनसंख्या मुख्य रूप से राज्य द्वारा अनुरक्षित सड़क परिवहन वाहनों पर निर्भर करती है और इसलिए महाराष्ट्र राज्य में डीजल की मांग अधिक है।

बता दें कि भारत तेल उत्पादक देशों से तेल आयात पर निर्भर है और इसलिए महाराष्ट्र में पेट्रोल की दरें काफी हद तक कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों की गति पर निर्भर करती हैं। तेल विपणन कंपनियां अनुबंध के आधार पर विदेशों से कच्चे तेल का आयात करती हैं। रिफाइनर कच्चे तेल को पेट्रोल में बदल देंगे और इसकी आपूर्ति डीलरों द्वारा ईंधन स्टेशनों में अंतिम उपयोगकर्ताओं को की जाएगी और इसलिए तेल विपणन कंपनियां, खुदरा विक्रेता, डीलर भारत में तेल और प्राकृतिक गैस उद्योग के तीन महत्वपूर्ण हितधारक हैं।

SMS से ऐसे चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

अगर आप रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत चेक करना चाहते हैं तो इसकी जानकारी आपको एक एसएमएस के जरिये आसानी से मिली सकती है। इसके लिए इंडियन ऑयल के ग्राहकों पेर RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। ये RSP कोड आप इंडियन ऑयल की वेबसाइट से भी पता कर सकते हैं।

बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड आयल की आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रतिदिन तय की जाती है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल की नई कीमत तय करती हैं।