आज ही बनाए डबल चीज बर्गर

अगर आप फ़ास्ट फ़ूड खाने के शौकीन है तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं डबल चीज बर्गर बनाने की विधि। यह बहुत आसान है और इसे खाने वाले आपकी उंगलियां चाटते रह जाएंगे। आइए आपको बताते हैं डबल चीज बर्गर बनाने की विधि।

डबल चीज बर्गर बनाने के लिए सामग्री-
2 उबले हुए आलू
2 बर्गर
1 कप पनीर (कदुकस किया)
स्वादनुसार नमक
1/2 tsp काली मिर्च
1 tbsp मिक्स हेर्ब्स
2 tbsp बटर
2 चीज पीस
2 सलाद पत्ते
2 टमाटर (कटा हुआ)
1/2 कप लहसुन चीज़ रोस्टेड

डबल चीज बर्गर बनाने की विधि- इसको बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बाउल ले उसमें आप उबले हुए आलू को पीस ले फिर इसमें आप कदुकस किया हुआ पनीर डाल दे। अब इसके बाद इसमें स्वादनुसार नमक डाल दे फिर इसमें आप काली मिर्च , मिक्स हेर्ब्स डाल कर इसे अच्छे से मिला दे। अब इस मिश्रण को आप बॉल बना कर दबा दे और टिक्की का आकार दे। इसके बाद आप पेन को गर्म करे उसके बाद उसमें बटर डाल दे उसके बाद इस टिक्की को उसमें डाल कर दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक तल ले। अब जब टिक्की पक जाये तो उसे आप एक प्लेट में निकाल ले उसके बाद आप बर्गर को दो हिस्सों में काट कर पेन में सेक ले। उसके बाद बर्गर के उपर सलाद को रखे उसके बाद आप उसके उपर टिक्की को रख दे फिर आप चीज़ के एक पीस, गोल काटे टमाटर को रख दे। अब आप दुसरे हिस्से पर लहसुन चीज़ रोस्टेड को फैला कर लगा दे उसके बाद इसके ऊपर रख दे। लीजिये डबल चीज बर्गर (Double Cheese Burger) तैयार है।