किसी दुर्घटना कम नहीं उत्तराखंड की ये सड़क, 14 महीने में 1138 लोग गंवा चुके अपनी जान

देहरादून: उत्तराखंड में सड़क दुर्घटना कम नहीं हो रही हैं। सड़कों की स्थिति में सुधार होने के बाद भी दुर्घटना में वृद्धि हो रही है। उत्तराखंड में 14 महीने में 1138 लोग सड़क दुर्घटनाओं में जान गंवा चुके हैं। यानि, 80 से अधिक व्यक्तियों की प्रतिदिन एक्सीडेंट में मौत हो रही है। इस समयावधि में हुए 1922 दुर्घटनाओं में 1558 लोग घायल भी हुए। वर्ष 2021 में 1405 दुर्घटनाओं में 820 लोगों की मौत हुई है। अधिकांश दुर्घटनाओं के कारण ओवर स्पीड बताया गया है।

दुर्घटना केवल पहाड़ी इलाकों में ही नहीं, बल्कि मैदानी इलाकों में भी हो रहे हैं। वर्ष 2020 में राज्य में कुल 1041 दुर्घटना हुई हैं, जिसमें 674 व्यक्तियों की मौत हुई है। इसमें ओवर स्पीड से 671 हादसे हुए हैं, जिसमें 430 व्यक्तियों की मौत हुई है। वर्ष 2021 में कुल 1405 हादसे हुए हैं, जिसमें 820 व्यक्तियों की मौत हुई है।

इसमें 1079 यानि 77 प्रतिशत दुर्घटना ओवर स्पीड के कारण हुई हैं, जिसमें 582 व्यक्तियों की मौत हुई है। इस वर्ष अप्रैल महीने तक 517 सड़क दुर्घटनाओं में 318 लोगों की मौत हो चुकी है। बढ़ते सड़क दुर्घटना चिंताजनक बनती जा रही हैं। परिवहन विभाग हालांकि चेकिंग के दावे करता है,  मगर दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में विभाग की कार्रवाई नाकाफी है। पहाड़ी इलाकों में वाहनों में ओवरलोडिंग बड़ी परेशानी है।

बीते छह वर्ष में हुए सड़क हादसे:-
वर्ष – कुल हादसे    मृतक        घायल
2016 – 1591 –  962 – 1735
2017 -1603 –  942 – 1631
2018 – 1468  –  1047 – 1571
2019 – 1353 –  866 – 1459
2020 – 1441 –  674 – 854
2021 – 1405 –  820 – 1091
2022 – 517  –  318 – 467 

Pmc Publish

Learn More →