सेहतमंद रहने के लिए घर पर बनाए मिक्स वेजिटेबल पौष्टिक सलाद, यहाँ जानें कैसे ..

अगर आप पौष्टिक सलाद खाना पसंद करते हैं और सेहतमंद रहना पसंद करते हैं तो आप खा सकते हैं मिक्स वेजिटेबल सलाद। जी दरअसल मिक्स वेजिटेबल सलाद को सबसे पौष्टिक सलाद माना जाता है और इस सलाद को खाने वाले सेहतमंद रहते हैं। तो आज हम आपको बताते हैं कैसे बनाना है मिक्स वेजिटेबल सलाद।

मिक्स वेजिटेबल सलाद बनाने के लिए सामग्री-
2 मीडियम टमाटर
2 कप पत्तागोभी, बारीक कटा हुआ
1(पतली लंबी कटी हुई) शिमला मिर्च
2 (पतली लंबी कटी हुई) गाजर
2 टी स्पून सिरका
1 टी स्पून शहद
2 टी स्पून नमककाली मिर्च
2 टी स्पून दही

मिक्स वेजिटेबल सलाद बनाने की विधि

 सबसे पहले टमाटर को आठ हिस्सों में पतला लंबा करके काट लें। उसके बाद इसमें काली मिर्च, नमक, शहद, दही और सिरका डालकर ब्लैंडर में पीस लें। इसके बाद गाजर, पत्तागोभी और शिमला मिर्च को काटकर फ्रिज में ठंडा होने के लिए रखकर छोड़ दें। अब सर्व करने से पहले सभी सब्जियां और बनाए गए पेस्ट को एक साथ मिक्स करके मेहमानों को दें।

Pmc Publish

Learn More →