मौसम विभाग के मुताबिक देशभर में एक बार फिर मौसम में बदलाव, इन राज्यों में बारिश की संभावना..

देश के अधिकांश राज्यों में मौसम शुष्क बना हुआ है। तापमान में तेजी से गिरावट के कारण ठंड का अहसास शुरु हो गया है। दिल्ली से यूपी तक उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड शुरु हो गई है। मौसम विभाग की मानें तो उत्तर भारत के कई राज्यों में अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क ही बना रहेगा। हालांकि, दिल्ली में गुरुवार को देश की राजधानी का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है। वहीं, अगर आज 28 अक्टूबर की बात करें तो दिल्ली में आज भी न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहेगा। वहीं, अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहेगा।

स्काईमेट वेदर के मुताबिक उत्तर पूर्वी दिशा से हवाएं अब चलने लगी है जिससे उत्तर-पूर्वी मानसून शुरू होगा। आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में बारिश की गतिविधियां 29 अक्टूबर से शुरू होंगी। तथा धीरे-धीरे दक्षिण भारत में बढ़ जायेंगी। शेष भारत में उत्तर पश्चिमी दिशा से चलने वाले हवाएं तापमान गिराएंगी।

इन राज्यों में येलो अलर्ट जारी

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, पश्चिम मध्य और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर बना चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। वहीं, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक से लेकर तमिलनाडु होते हुए दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक निचले स्तरों पर एक निम्न दबाव की रेखा बनी हुई है। मौसम विभाग ने आज तमिलनाडु और केरल में हल्की से मध्यम श्रेणी बारिश की चेतावनी जारी किया है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। इन राज्यों में आज यानी 28 अक्टूबर को येलो अलर्ट जारी किया गया है

देश भर में ये मौसम प्रणाली सक्रिय

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 29 अक्टूबर से देश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में निचले क्षोभमंडल के स्तर में उत्तर-पूर्वी हवाओं के साथ पूर्वोत्तर मानसून की बारिश हो सकती है। पूर्वानुमान में यह भी कहा गया है कि एक चक्रवाती परिसंचरण वर्तमान में पश्चिम मध्य और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के निचले क्षोभमंडल स्तरों में बना हुआ है। इसके अलावा, मौसम विभाग ने कहा कि निचले क्षोभमंडल स्तरों में एक ट्रफ रेखा दक्षिण आंतरिक कर्नाटक से तमिलनाडु होते हुए बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी तक जाती है।

इन राज्यों में अगले 2 दो दिन बारिश की चेतावनी

आईएमडी ने कहा कि उपरोक्त स्थितियों के कारण 29 और 30 अक्टूबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा और केरल में अलग-अलग जगहों पर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने कहा है कि 30 अक्टूबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। अगले दो दिनों के दौरान उत्तर-पूर्वी राज्यों और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग जगहों पर हल्की वर्षा की संभावना है। पूर्वानुमान में यह भी कहा गया है कि अगले पांच दिनों के दौरान देश के बाकी हिस्सों में शुष्क मौसम रहने की संभावना है।

दिल्ली में दमघोंटू हो सकती है हवा

मौसमी परिस्थितियां बदलते ही दिल्ली की हवा बहुत खराब हो गई है। एयर इंडेक्स 300 से ऊपर पहुंच गया है। उत्तर पश्चिमी हवा के साथ पराली का धुआं भी धीरे धीरे यहां आने की संभावनाएं बढ़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक नवंबर के पहले पखवाड़े में दिल्ली की हवा दमघोंटू हो सकती है। दिल्ली में प्रदूषण की बात करें तो शुक्रवार सुबह 7 बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स 329 दर्ज किया गया, वहीं आनंद विहार स्टेशन पर AQI 440 दर्ज किया गया, जो कि गंभीर श्रेणी में आता है। गुरुवार शाम 6 बजे तक आनंद विहार स्टेशन पर AQI 427 दर्ज किया गया था। वहीं, गाजियाबाद के लोनी में AQI 417 दर्ज किया गया है, जो कि गंभीर श्रेणी में आता है। दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण लगातार खतरनाक स्तर पर बढ़ रहा है।

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश की राजधानी में आज न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया जाएगा। वहीं, गाजियाबाद में आज न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 1-2 दिन में तापमान ममें और गिरावट दर्ज हो सकती है। इसके कारण ठंड बढ़ने की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश में ठंड की दस्तक

हिमाचल प्रदेश में प्रदेश में एक सप्ताह तक मौसम के साफ रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार धूप खिलने से दिन में तापमान बढ़ेगा। रात में अभी ठंड से राहत नहीं। सर्दियों के दस्तक देने के साथ मैदानी क्षेत्रों की रातें अब ज्यादा ठंडी को रही हैं।

Pmc Publish

Learn More →