नवंबर में 5G स्मार्टफोन लांच हो सकते हैं, जानिये फोन के नाम

सितंबर और अक्टूबर के महीने में बहुत बड़ी संख्या में स्मार्टफोन लांच हुए थे। दिवाली को देखते हुए ऐपल, सैमसंग समेत सभी चीनी कंपनियों ने अपने अपने स्मार्टफोन लांच किये थे। लेकिन अब अगले महीने नवंबर में भी कई स्मार्टफोन लांच होने वाले हैं। 5G के लांच होने के बाद अधिकतर कंपनियां अब 5G स्मार्टफोन ही लांच करने जा रही है।

नवंबर में कौन कौन से स्मार्टफोन लांच होंगे

OnePlus Nord 3- वनप्लस अपने इस फोन को Mediatek Dimensity 8100 प्रोसेसर के साथ पेश कर सकती है। फोन में डिस्पले की बात करें तो इसकी 6.43 इंच की स्क्रीन से Full HD+ डिस्प्ले मिल सकता है। फोन में 120 HZ का रिफ्रेश रेट मिल सकता है। यह स्मार्टफोन ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है। इसमें 50 MP का मेन रियर कैमरा, 8 MP का दूसरा और 2 MP का तीसरा कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा 16 MP का फ्रंट कैमरा भी लगा हो सकता है। कंपनी फोन में 4500 mAh की बैटरी लगा सकती है। इसमें 150 W की फ़ास्ट चार्जिंग का फीचर मिल सकता है। फोन में 8 GB रैम और 128 GB की इंटरनल स्टोरेज मिल सकती है। फोन की कीमत 27,999 रुपये के आसपास हो सकती है।

Lava Blaze 5G- लावा अपना सस्ता 5G स्मार्टफोन इसी महीने लांच करेगी। कंपनी इसकी टेस्टिंग पूरी करने वाली है। इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप हो सकता है। इस फोन में 50 MP का मेन AI बैक कैमरा मिल सकता है। फोन में 8 MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। कंपनी इस फोन में MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर के साथ लांच कर सकती है। इस फोन में 6.5 इंच की स्क्रीन से HD+ IPS डिस्प्ले मिल सकता है। फोन में 90 Hz का रिफ्रेश रेट भी दिया जा सकता है। फोन में 5000 mAh की बैटरी मिल सकती है। इस फोन में 4 GB रैम के साथ 3 GB की वर्चुअल रैम मिल सकती है। इसके अलावा फोन में 128 GB की इंटरनल स्टोरेज भी मिल सकती है। कंपनी फोन को 10,000 रुपये की रेंज में लांच कर सकती है।

Xiaomi 12 T Series- शाओमी भी इस महीने अपनी 12T सीरीज से 2 स्मार्टफोन लांच कर सकती है। Xiaomi 12T फोन में Mediatek Dimensity 8100 प्रोसेसर मिल सकता है। इस फोन में 6.67 इंच की स्क्रीन से डिस्प्ले मिल सकता है। फोन में 120 HZ का रिफ्रेश रेट मिल सकता है। यह स्मार्टफोन ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है। इसमें 108 MP का मेन रियर कैमरा, 8 MP का दूसरा और 2 MP का तीसरा कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा 20 MP का फ्रंट कैमरा भी लगा हो सकता है। कंपनी फोन में 5000 mAh की बैटरी लगा सकती है। इसमें 120 W की फ़ास्ट चार्जिंग का फीचर मिल सकता है। फोन में 8 GB रैम और 128 GB या 256 GB की इंटरनल स्टोरेज मिल सकती है। फोन की कीमत 50,000 रुपये के आसपास हो सकती है।

तो वहीं Xiaomi 12T Pro फोन में 200 MP का मेन बैक कैमरा मिल सकता है। कंपनी इस फोन को Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 के साथ लांच कर सकती है। इसके अलावा कंपनी Xiaomi 12 Lite NE 5G के नाम से कंपनी अपना एक और स्मार्टफोन को भी लांच कर सकती है।

iQoo Neo 7- इस फोन में Mediatek Dimensity 9000+ प्रोसेसर मिल सकता है। इस फोन में 6.78 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है। फोन में 120 HZ का रिफ्रेश रेट मिल सकता है। यह स्मार्टफोन ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है। इसमें 50 MP का मेन रियर कैमरा, 8 MP का दूसरा और 2 MP का तीसरा कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा 16 MP का फ्रंट कैमरा भी लगा हो सकता है। कंपनी फोन में 5000 mAh की बैटरी लगा सकती है। इसमें 120 W की फ़ास्ट चार्जिंग का फीचर मिल सकता है। फोन 8 GB रैम और 12 GB रैम के साथ 128 GB, 256 GB या 512 Gb की इंटरनल स्टोरेज में आ सकता है। फोन की कीमत 30,000 रुपये के आसपास हो सकती है।

Jio Phone 5G- ऐसी उम्मीद थी कंपनी दिवाली पर Jio Phone 5G लांच कर देगी। लेकिन ऐसा हुआ नहीं अब उम्मीद है कि कंपनी इस महीने नए Jio Phone 5G को लांच करेगी। यह एक 5G बजट स्मार्टफोन होगा। इसमें स्नैपड्रैगन 480 5G प्रोसेसर हो सकता है। इसमें डुअल कैमरा सेटअप सेटअप मिल सकता है। फोन में 6.5 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है। कंपनी इस फोन को 10,000 रुपये या उससे भी कम कीमत में लांच कर सकती है।

realme 10 Series- realme इस महीने अपना realme 10,realme 10 pro और realme 10 pro plus के नाम से अपने 3 स्मार्टफोन लांच कर सकती है। realme 10 pro plus में Mediatek Dimensity 1080 प्रोसेसर के साथ लांच कर सकती है। इस फोन में 6.7 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है। यह स्मार्टफोन ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है। इसमें 108 MP का मेन रियर कैमरा, 8 MP का दूसरा और 2 MP का तीसरा कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा 16 MP का फ्रंट कैमरा भी लगा हो सकता है। कंपनी फोन में 5000 mAh की बैटरी लगा सकती है। इसमें 67 W की फ़ास्ट चार्जिंग का फीचर मिल सकता है।

Redmi Note 12 Series- रेडमी भी अपनी नई नोट 12 सीरीज से स्मार्टफोन के अलग अलग मॉडल लांच कर सकती है। इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसकी कीमत 15,000 रुपये कम हो सकती है।

Moto Edge 30 Neo- मोटोरोला भी अपना एक मिड रेंज स्मार्टफोन लांच कर सकती है। इसमें Qualcomm Snapdragon 695 प्रोसेसर मिल सकता है। इस फोन में 64 MP का मेन बैक कैमरा लगा हो सकता है।

Pmc Publish

Learn More →