Gujrat Election को लेकर भाजपा कांग्रेस और आप पार्टी तैयारी में जुटी, कांग्रेस 4 नवंबर को दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में करेगी बैठक

गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कुछ ही दिनों में किया जा सकता हैं। भाजपा, कांग्रेस और आप पार्टी चुनावों की तैयारी में जोरो-शोरों से जुट गई है। भाजपा और कांग्रेस पार्टी अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा जल्द कर सकती हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस अपने उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट को अंतिम रूप देने के लिए 4 नंवबर को दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक करेगी।

गुजरात चुनाव के लिए कितनी तैयार तीनों पार्टी

गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई है। गुजरात के मोरबी में हुई ब्रिज घटना इस समय सबसे बड़ा मुदा बना हुआ है जिसको लेकर कांग्रेस लगातार भाजपा पर निशाना साधे जा रहा है। भाजपा और कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी भी गुजरात में अपनी किस्मत आजमाएगी। पंजाब में जीत हासिल करने के बाद से आप पार्टी अब गुजरात में अपनी संभावनाओं की तलाशी में जुट गई है।

गुजरात चुनावों में आप पार्टी की एंट्री होने के साथ ही कांग्रेस पार्टी की मुश्किलें बढ़ गई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पार्टी को भी इस चुनाव में मजबूत पार्टी के तौर पर देखा जा रहा है। 2017 में पटेल समुदाय का समर्थन मिलने के बावजूद कांग्रेस पार्टी भाजपा सेबेहद कम अंतर में हार गई थी। अब जब कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने भाजपा का दामन थाम लिया है तो संभवना है कि बीजेपी को इससे काफी फायदा मिल सकता है।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों की तारीख का ऐलान

चुनाव आयोग ने आगामी विधानसभा चुनावों की तारीख का ऐलान कर दिया है। एक फेज में कराए जाने वाले हिमाचल विधानसभा चुनाव की वोटिंग 12 नवंबर को करायी जाएगी। तारीखों के ऐलान के बाद राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार में जुट जाएगी। हिमाचल विधानसभा की 68 सीटों पर चुनाव होंगे।

8 दिसंबर को मतगणना की जाएगी जिसके बाद ये पचा चल जाएगा कि हिमाचल का अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनावों की बात करें तो भाजपा ने 44 सीटों के साथ हिमालच में अपनी जीत दर्ज की थी। वहीं कांग्रेस 21 और सीपीआइ को 1 और अन्य के खाते में 2 सीटें गयी थी।

Pmc Publish

Learn More →