करियर में सफलता पाने के लिए जानें ये कुछ बेहद साधारण से फेंगशुई टिप्स…

जीवन के सभी पहलुओं में विशेष तौर पर काम करने की जगह पर फेंगशुई चीजों का इस्तेमाल होना बेहद आम बात है। करियर में सफलता पाने के लिए, तरक्की और पॉजिटिव एनर्जी को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए फेंगशुई के प्रयोग किया जाता है। करियर में सफलता पाने के लिए आइए जानते हैं कुछ बेहद साधारण से फेंगशुई टिप्स-

डेस्क: किसी भी काम को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए एक अच्छा वर्क स्पेस बेहद आवश्यक होता है। फेंगशुई के अनुसार भूरी चीजें पृथ्वी तत्व से जुड़ी हुई है। काम करने के लिए भूरे रंग की मेज का इस्तेमाल करना चाहिए। फेंगशुई के अनुसार अगर आप ग्लॉस से बनी टेबल पर काम करते हैं तो आप नए विचारों को आने का अवसर खो रहे हैं। काम करने के लिए एक ठोस डेस्क का प्रयोग करें। जो स्थिरता के साथ जमीन पर टिका रह सकें। टेबल के साथ ही साथ कुर्सी का भी बेहद अहम योगदान है। फेंगशुई के अनुसार ऐसी कुर्सी जिसका पिछला हिस्सा बड़ा हो बैठने पर आपको आराम और स्थिरता का एहसास देती है। 

दस सम्राटों वाले सिक्के: फेंगशुई के अनुसार बैठने वाली कुर्सी के पीछे सिक्के रखने से यह धन को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। सिक्के धन और शक्ति का प्रतीक है। इन सिक्कों को आप ऑफिस या घर में उस जगह पर रखें, जहां से इन्हें आसानी से देखा जा सकें।

राशि को प्रदर्शित करने वाले जानवर: राशि के यह 12 जानवर अलग -अलग तरह की पर्सनालिटी और ऊर्जा को दर्शाते हैं। एक साथ धागे में बंधे सभी जानवर एक टीम के रूप में खुद को प्रदर्शित करते हैं। टीम की सफलता और तरक्की हासिल करने के लिए इन 12 राशियों के जानवर को ऑफिस में टांगना चाहिए।

डिग्री: यदि आपने उच्च शिक्षा हासिल की है तो उससे जुड़ी डिग्री को अलमारी या लॉकर में संभाल कर रखने के बजाए अपने कार्य करने की जगह के आस पास टांगे। यह आपको अपने शिक्षक और गुरुओं की याद दिलाता रहेगा और यह बताता है कि आप लगातार उनके बताए हुए के रास्ते पर अग्रसर है। 

 जल तत्व: करियर में सफलता और धन लाभ पाने के जल तत्व को अपने 
आस पास के परिवेश में जोड़ना अनिवार्य है। एक्वेरियम में रखी गोल्डन मछली सफलता और समृद्धि का प्रतीक है। उनका रंग और उनका पानी में रहना दोनों ही धन का प्रतीक है। गोल्डन मछली सफलता और कार्य करने की क्षमता को दर्शाती है। 

Pmc Publish

Learn More →