मध्य प्रदेश में ताबड़तोड़ सरकारी भर्तियों के नोटिफिकेशन निकाले जा रहे, जानें योग्यता ..

मध्य प्रदेश में ताबड़तोड़ सरकारी भर्तियों के नोटिफिकेशन निकाले जा रहे हैं। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ( मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड या एमपीपीईबी MPPEB ) और मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ( एमपीपीएससी MPPSC ) ने पिछले कुछ दिनों में नई भर्तियों के नोटिफिकेशन की लाइन लगा दी है। राज्य की दोनों भर्ती संस्थाओं ने मिलकर 48  भर्तियों के नोटिफिकेशन जारी किए हैं। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने जहां 44, वहीं एमपीपीईबी ने 4 भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किए हैं। बहुत से पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं जबकि कुछ की आने वाले दिनों में होनी है। इन भर्तियों के अलावा आने वाले समय में एमपीपीईबी द्वारा एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का भी नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। 

यहां देखें मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ( MPPSC ) द्वारा निकाली गई 48 भर्तियों के नोटिफिकेशनों की लिस्ट

1. एमपी पीसीएस 2022 – मध्यप्रदेश लोक सेवा आयेाग ने राज्य में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए राज्य सेवा परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन निकाला है। अभ्यर्थी 10 जनवरी 2023 से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। अंतिम तिथि 9 फरवरी है। 

2. एमपी राज्य वन सेवा परीक्षा 2022 – अभ्यर्थी 10 जनवरी 2023 से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। अंतिम तिथि 9 फरवरी है। 

3. एपी राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2022 – अभ्यर्थी 16 जनवरी 2023 से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। अंतिम तिथि 15 फरवरी है। 

4. एमपी मेडिकल ऑफिसर परीक्षा 2022  – अभ्यर्थी 20 जनवरी 2023 से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। अंतिम तिथि 19 फरवरी है। 

5. फूड एनालिस्ट एंड ड्रग एनालिस्ट भर्ती 2022 – 15 जनवरी 2023 से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। अंतिम तिथि 24 फरवरी है। 

6. असिस्टेंट प्रोफेसर बायो केमिस्ट्री भर्ती – आवेदन प्रक्रिया 15 फरवरी 2023 से 14 मार्च 2023 तक चलेगी। 

7. असिस्टेंट प्रोफेसर बॉटनी भर्ती – आवेदन प्रक्रिया 15 फरवरी 2023 से 14 मार्च 2023 तक चलेगी। 

8. असिस्टेंट प्रोफेसर केमिस्ट्री भर्ती – आवेदन प्रक्रिया 15 फरवरी 2023 से 14 मार्च 2023 तक चलेगी। 

9. असिस्टेंट प्रोफेसर केमिस्ट्री ऑर्गेनिक भर्ती- आवेदन प्रक्रिया 15 फरवरी 2023 से 14 मार्च 2023 तक चलेगी। 

9. असिस्टेंट प्रोफेसर केमिस्ट्री फिजिकल भर्ती- आवेदन प्रक्रिया 15 फरवरी 2023 से 14 मार्च 2023 तक चलेगी। 

10. असिस्टेंट प्रोफेसर कॉमर्स भर्ती- आवेदन प्रक्रिया 15 फरवरी 2023 से 14 मार्च 2023 तक चलेगी। 

11. असिस्टेंट प्रोफेसर डांस भर्ती- आवेदन प्रक्रिया 20 फरवरी 2023 से 19 मार्च 2023 तक चलेगी। 

12. असिस्टेंट प्रोफेसर इकोनॉमिक्स भर्ती- आवेदन प्रक्रिया 20 फरवरी 2023 से 19 मार्च 2023 तक चलेगी। 

13. असिस्टेंट प्रोफेसर इंग्लिश भर्ती- आवेदन प्रक्रिया 20 फरवरी 2023 से 19 मार्च 2023 तक चलेगी। 

14. असिस्टेंट प्रोफेसर ज्योग्राफी भर्ती- आवेदन प्रक्रिया 20 फरवरी 2023 से 19 मार्च 2023 तक चलेगी। 

15. असिस्टेंट प्रोफेसर ज्योलॉजी भर्ती- आवेदन प्रक्रिया 20 फरवरी 2023 से 19 मार्च 2023 तक चलेगी। 

16. असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी भर्ती- आवेदन प्रक्रिया 1 मार्च 2023 से 31 मार्च 2023 तक चलेगी। 

17. असिस्टेंट प्रोफेसर हिस्ट्री भर्ती- आवेदन प्रक्रिया 1 मार्च 2023 से 31 मार्च 2023 तक चलेगी। 

18. असिस्टेंट प्रोफेसर होम साइंस भर्ती- आवेदन प्रक्रिया 1 मार्च 2023 से 31 मार्च 2023 तक चलेगी। 

19. असिस्टेंट प्रोफेसर लॉ भर्ती- आवेदन प्रक्रिया 1 मार्च 2023 से 31 मार्च 2023 तक चलेगी। 

20. असिस्टेंट प्रोफेसर मराठी भर्ती- आवेदन प्रक्रिया 1 मार्च 2023 से 31 मार्च 2023 तक चलेगी। 

21. असिस्टेंट प्रोफेसर मैथमेटिक्स भर्ती- आवेदन प्रक्रिया 1 मार्च 2023 से 31 मार्च 2023 तक चलेगी। 

22. असिस्टेंट प्रोफेसर मिलिट्री साइंस भर्ती- आवेदन प्रक्रिया 15 मार्च 2023 से 14 अप्रैल 2023 तक चलेगी। 

23. असिस्टेंट प्रोफेसर एनवायरनमेंटल साइंस भर्ती- आवेदन प्रक्रिया 20 फरवरी 2023 से 19 मार्च 2023 तक चलेगी। 

24. असिस्टेंट प्रोफेसर फिलॉस्फी भर्ती- आवेदन प्रक्रिया 15 मार्च 2023 से 14 अप्रैल 2023 तक चलेगी। 

25. असिस्टेंट प्रोफेसर पेंटिंग भर्ती- आवेदन प्रक्रिया 15 मार्च 2023 से 14 अप्रैल 2023 तक चलेगी। 

26. असिस्टेंट प्रोफेसर म्यूजिक वोकल भर्ती- आवेदन प्रक्रिया 15 मार्च 2023 से 14 अप्रैल 2023 तक चलेगी। 

27. असिस्टेंट प्रोफेसर म्यूजिक इंस्ट्र्यूमेंटल भर्ती- आवेदन प्रक्रिया 15 मार्च 2023 से 14 अप्रैल 2023 तक चलेगी। 

28. असिस्टेंट प्रोफेसर म्यूजिक भर्ती- आवेदन प्रक्रिया 15 मार्च 2023 से 14 अप्रैल 2023 तक चलेगी। 

29. असिस्टेंट प्रोफेसर संस्कृत भर्ती- आवेदन प्रक्रिया 28 मार्च 2023 से 27 अप्रैल 2023 तक चलेगी। 

30. असिस्टेंट प्रोफेसर फिजिक्स भर्ती- आवेदन प्रक्रिया 15 मार्च 2023 से 14 अप्रैल 2023 तक चलेगी। 

31. असिस्टेंट प्रोफेसर संस्कृत प्राचार्या भर्ती- आवेदन प्रक्रिया 28 मार्च 2023 से 27 अप्रैल 2023 तक चलेगी। 

32. असिस्टेंट प्रोफेसर संस्कृत ग्रामर भर्ती- आवेदन प्रक्रिया 28 मार्च 2023 से 27 अप्रैल 2023 तक चलेगी। 

32. असिस्टेंट प्रोफेसर साइकोलॉजी भर्ती- आवेदन प्रक्रिया 28 मार्च 2023 से 27 अप्रैल 2023 तक चलेगी। 

34. असिस्टेंट प्रोफेसर राजनीति विज्ञान भर्ती- आवेदन प्रक्रिया 28 मार्च 2023 से 27 अप्रैल 2023 तक चलेगी। 

35. असिस्टेंट प्रोफेसर समाजशास्त्र भर्ती- आवेदन प्रक्रिया 12 अप्रैल 2023 से 11 मई 2023 तक चलेगी। 

36. असिस्टेंट प्रोफेसर  संस्कृत लिटरेचर प्राचार्या भर्ती- आवेदन प्रक्रिया 12 अप्रैल 2023 से 11 मई 2023 तक चलेगी। 

37. असिस्टेंट प्रोफेसर स्टैटिस्टिक्स भर्ती- आवेदन प्रक्रिया 12 अप्रैल 2023 से 11 मई 2023 तक चलेगी। 

38. असिस्टेंट प्रोफेसर वेद भर्ती- आवेदन प्रक्रिया 12 अप्रैल 2023 से 11 मई 2023 तक चलेगी। 

38. असिस्टेंट प्रोफेसर उर्दू भर्ती- आवेदन प्रक्रिया 12 अप्रैल 2023 से 11 मई 2023 तक चलेगी। 

39. असिस्टेंट प्रोफेसर उर्दू भर्ती- आवेदन प्रक्रिया 12 अप्रैल 2023 से 11 मई 2023 तक चलेगी। 

40. असिस्टेंट प्रोफेसर जूलॉजी भर्ती- आवेदन प्रक्रिया 12 अप्रैल 2023 से 11 मई 2023 तक चलेगी। 

41. असिस्टेंट प्रोफेसर केमिस्ट्री आर्गेनिक भर्ती- आवेदन प्रक्रिया 15 फरवरी 2023 से 11 मार्च 2023 तक चलेगी। 

42. लाइब्रेरियन भर्ती- लाइब्रेरियन के 255 पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 20 अप्रैल 2023 से 19 मई 2023 तक चलेगी।

43. टेक्सेशन असिस्टेंट (कराधन सहायक) भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 मई 2023 से 8 जून 2023 तक चलेगी। टेक्सेशन असिस्टेंट के कुल 100 पदों पर रिक्तियां निकाली गई हैं। 

44. स्पोर्ट्स ऑफिसर के 129 पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 28 अप्रैल 2023 से 27 मई 2023 तक चलेगी। 

उपरोक्त सभी भर्तियों के नोटिफिकेशन अलग अलग जारी किए गए हैं। अलग अलग आवेदन करना होगा।

MPPEB की ओर से चार भर्तियों के नोटिफिकेशन किए जा चुके हैं जारी
पटवारी के 6755 और ग्रुप-2 सब ग्रुप -4  भर्ती 
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा पटवारी एवं ग्रुप-2 सब ग्रुप -4 के  9073 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 5 जनवरी 2023 से शुरू होंगे। इसमें पटवारी के 6755 पद हैं। इसकी अंतिम तिथि 19 जनवरी 2023 निर्धारित की गई है। परीक्षा 15 मार्च 2023 से शुरू होगी। 

एमपीपीईबी ग्रुप-4 भर्ती – 6 मार्च से करें आवेदन
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ( एमपीपीईबी ) ने ग्रुप-4 के तहत सहायक ग्रेड-3, स्टेनो टाइपिस्ट, स्टेनोग्राफर व अन्य पदों पर सीधी भर्ती और बैकलॉग भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। कुल 2716 वैकेंसी हैं। सीधी भर्ती से 1840 पद भरे जाएंगे। इस भर्ती के लिए आवेदन 6 मार्च 2023 से शुरू होंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 20 मार्च तय की गई है। परीक्षा 5 अगस्त 2023 से शुरू होगी।

एमपीपीईबी जेल प्रहरी, वनरक्षक और क्षेत्र रक्षक भर्ती- 20 जनवरी से करें आवेदन
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल ने जेल प्रहरी, वनरक्षक और क्षेत्र रक्षक के पदों पर भी बंपर भर्ती निकाली है। कुल 1979 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 20 जनवरी 2023 से शुरू होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 3 फरवरी 2023 तय की गई है। 11 मई 2023 से शुरू होगी।

एमपीपीईबी एमपी एक्साइज कांस्टेबल (कार्यपालिक) की  462 पदों पर भर्ती की अंतिम तिथि 29 दिसंबर 2022  थी। इसकी परीक्षा 20 फरवरी को प्रस्तावित है।

Pmc Publish

Learn More →