दिग्गज फिल्म निर्माता महेश भट्ट की हुई दिल की सर्जरी, बेटे राहुल भट्ट ने उनकी हेल्थ अपडेट की शेयर

पूजा और आलिया भट्ट के पिता दिग्गज फिल्म निर्माता महेश भट्ट की ऐंजियोप्लास्टी हुई है। उनके बेटे राहुल भट्ट ने उनका हेल्थ अपडेट शेयर किया है। बताया जा रहा है कि महेश भट्ट की कुछ दिन पहले तबीयत खराब हो गई थी। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उनकी एंजियोप्लास्टी की गई है। बताया जा रहा है कि थोड़ी तबियत खराब होने के बाद उन्हें रुटीन चेक अप पर बुलाया गया था। 

मीडिया में महेश भट्ट की दिल की सर्जरी होने की खबरें आने के बाद उनके बेटे राहुल भट्ट ने उनकी हेल्थ से जुड़ी अपडेट दी। राहुल भट्ट ने कहा कि उनके पिता को इस हफ्ते की शुरुआत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनकी दिल की सर्जरी हुई थी। उन्होंने यह भी कहा कि महेश अब घर वापस आ गए हैं और तेजी से ठीक हो रहे हैं। हालांकि राहुल ने ये भी कहा कि अभी अधिक जानकारी नहीं दी जा सकती है क्योंकि अस्पताल में बहुत लोगों को जाने की अनुमति नहीं है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हार्ट सर्जरी की खबरों पर पर महेश भट्ट ने भी जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि प्रोसीजर को सर्जरी कहना तकनीकी रूप से गलत है। एक सर्जरी वो होती है जहां चाकू का इस्तेमाल करते हैं। एंजियोप्लास्टी एक ब्ल्डलेस सामान्य प्रक्रिया है। इसमें आधा घंटा लगता है और अनिवार्य रूप से आईसीयू में रहना पड़ता है और फिर अगले दिन छुट्टी दे दी जाती है। ये प्रोसीजर 16 जनवरी को हुआ था और वह 18 जनवरी को घर पर थे।

वहीं आलिया भट्ट या रणबीर कपूर की तरफ से भी इसपर किसी तरह का रिएक्शन मीडिया में नहीं आया है। पूजा भट्ट और महेश भट्ट की पत्नी सोनी राजदान ने भी इस बारे में कोई अपडेट नहीं दिया है। 

Pmc Publish

Learn More →