मौनी अमावस्या के दिन मौन रहकर स्नान, दान व तप करने का मिलता है ये विशेष फल, जानें क्या ..

हर महीने अमावस्या तिथि आती है। ऐसे में साल में कुल 12 अमावस्या पड़ती हैं। लेकिन माघ महीने में पड़ने वाली अमावस्या को मौनी अमावस्या कहा जाता है। इस साल मौनी अमावस्या 21 जनवरी 2023, शनिवार को है। शनिवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या को शनिचरी अमावस्या कहते हैं। यह साल की पहली शनिचरी अमावस्या है। इस साल शनि के अपनी मूल राशि कुंभ में होने से इस शनि अमावस्या का महत्व और बढ़ रहा है। जानें इस शनि अमावस्या को किस विधि से करें शनिदेव की पूजा और उन्ह प्रसन्न करने के उपाय-

मौनी अमावस्या शुभ मुहूर्त 2023-

अमावस्या तिथि 21 जनवरी 2023 को सुबह 06 बजकर 17 मिनट से प्रारंभ होगी जो कि 22 जनवरी 2023 को सुबह 02 बजकर 22 मिनट तक रहेगी।

शनिदेव की इस विधि से करें पूजा-

1. शनि अमावस्या के दिन स्नान आदि करने के बाद व्रत का संकल्प लें।
2. शनि अमावस्या के दिन शनि मंदिर जाकर वहां की साफ-सफाई करें।
3. इसके बाद शनिदेव की विधिवत पूजा करें।
4. शनिदेव को सरसों के तेल में काले तिल मिलाकर अभिषेक करें।
5. अब शनिदेव को नीले पुष्प अर्पित करें।
6. शनि अमावस्या के दिन शनिदेव के दर्शन से शनिदोष से मुक्ति मिलने की मान्यता है।
7. शनि अमावस्या के दिन शनि दोष से मुक्ति पाने के लिए शमी वृक्ष की पूजा करें।
8. शाम के समय पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
9. शनि मंत्रों का जाप करें।

शनि अमावस्या के दिन न करें ये काम-

1. अमावस्या तिथि पर किसी मजबूर व्यक्ति को बिल्कुल भी परेशान करें। मान्यता है कि ऐसा करने से शनिदेव नाराज हो जाते हैं।
2. शनि अमावस्या के दिन जूते नहीं खरीदने चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से कुंडली में शनिदोष पैदा होता है।
3. शनिचरी अमावस्या के दिन घर में तेल या लोहा खरीदकर नहीं लाना चाहिए। अगर आपको शनिवार को इन चीजों का दान करना है तो पहले से ये चीजें खरीदकर रख लें।

साल 2024 में मौनी अमावस्या कब है?

साल 2024 यानी अगले साल मौनी अमावस्या 09 फरवरी 2024, शुक्रवार को पड़ेगी।

Pmc Publish

Learn More →