बिग बॉस 16 का हिस्सा रहीं प्रियंका चहर चौधरी पर उनकी एक्स फ्लैटमेट ने कपड़े चोरी का लगाए आरोप

बिग बॉस सीजन 16 का हिस्सा रहीं एक्ट्रेस प्रियंका चहर चौधरी पर चोरी और उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। प्रियंका की फ्लैटमेट रहीं इशिता रेहा गुप्ता ने आरोप लगाया है कि प्रियंका चहर चौधरी ने ना सिर्फ उनके कपड़े चुराए बल्कि यह खबर मीडिया में आने के बाद उनकी पीआर ने उन्हें परेशान किया। इशिता ने प्रियंका चहर चौधरी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। प्रियंका का यह भी कहना है कि उनके कपड़े चोरी किए जाने की खबर उन्होंने तो लीक भी नहीं की थी।

प्रियंका ने चुराए इशिता के कपड़े?
इशिता का दावा है कि प्रियंका चहर चौधरी ने उनके 30 हजार पाउंड के कपड़े चोरी किए हैं। इशिता ने इस मामले में एक ट्वीट किया था जिसे बाद में उन्होंने डिलीट कर दिया। इस ट्वीट में PCC ने दावा किया, “वो औरत अपनी PR टीम के साथ मिलकर दूसरों को परेशान करना बंद नहीं कर सकती। सिर्फ दूसरों को इंप्रेस करने के लिए अच्छी बनने का ढोंग करती है। वो कोशिश करती हैं कि मुझ जैसे कपड़े पहने और मुझ जैसी बन जाए।”

इशिता ने लगाए गंभीर आरोप
इसी ट्वीट में इशिता ने लिखा था कि उसने मेरे 30 हजार पाउंड के कपड़े चुरा लिए लेकिन मैंने कुछ नहीं कहा था। बता दें कि PCC के बारे में छपे आर्टिकल्स के बारे में इशिता का कहना है कि वो आर्टिकल प्रियंका के ही पीआर ने छपवाए हैं। उन्होंने लिखा- वो कपड़े मांग लेती तो भी मैं दे देती। बिना पूछे लेकर भाग जाना चोरी है। साथ में इसके लिए PR की हेल्प लेना और गलत है। अपनी लड़ाई खुद लड़ो, PR का सहारा मत लो। मुझे ऐसे लोगों के साथ जुड़ने में कोई दिलचस्पी नहीं है।”

बिग बॉस 16 में बटोरी थीं सुर्खियां
बता दें कि बिग बॉस सीजन 16 की कंटेस्टेंट रहीं प्रियंका चहर चौधरी सलमान खान के शो में आने के बाद तेजी से पॉपुलर हो गई थीं। हालांकि वह इस शो की विनर नहीं बन सकीं लेकिन उन्होंने बिग बॉस 16 में काफी लंबा सफर तय किया। बिग बॉस 16 में प्रियंका चहर चौधरी अपने मन की बात खुलकर कहने के लिए और जिद्दी होने के लिए चर्चा में रही थीं।

Pmc Publish

Learn More →