राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट rajshaladarpan.nic.in व rajeduboard.rajasthan.gov.in पर करें चेक..

राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट कुछ देर में rajeduboard.rajasthan.gov.in व rajshaladarpan.nic.in पर घोषित होगा। राजस्थान शाला दर्पण वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर मैसेज दिखने लगा है कि प्रारंभिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण पत्र परीक्षा कक्षा 8 वीं परीक्षा परिणाम जल्द ही घोषित होगा।शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला 8वीं बोर्ड परीक्षा, 2023 का परीक्षा परिणाम (Rajasthan Board 8th Result 2023) आज दोपहर 12 बजे जारी करेंगे।परिणाम ऑनलाइन जारी किया जाएगा। आठवीं बोर्ड परीक्षा में लगभग 13 लाख विद्यार्थियों ने भाग लिया है। आपको बता दें कि राजस्थान शिक्षा विभाग हर वर्ष 8वीं कक्षा की परीक्षाएं आयोजित करता है। राजस्थान बोर्ड 8वीं के विद्यार्थियों को मार्क्स की बजाय ग्रेड दिए जाते हैं। डी ग्रेड तक छात्र पास माने जाएंगे, वहीं ई1 और ई2 आने पर बच्चा फेल माना जाएगा। अगर एक या दो विषय में ई ग्रेड आती है तो सप्लीमेंट्री परीक्षा देनी होगी। राजस्थान बोर्ड 8वीं कक्षा में विद्यार्थियों को फेल करने का प्रावधान है। 8वीं कक्षा की परीक्षा में खराब प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को 9वीं कक्षा में प्रमोट नहीं किया जाएगा।

पिछले वर्ष यानी 2022 में राजस्थान बोर्ड 8वीं का रिजल्ट 95.59 फीसदी रहा था। 8वीं में कुल 12.63 लाख स्टूडेंट्स परीक्षा में बैठे थे जिसमें 94.97 फीसदी बालक तथा 96.30 फीसदी बालिकाएं पास हुईं। पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षा कार्यालय 8वीं की परीक्षा बोर्ड परीक्षा के पैटर्न पर कराता है। परीक्षा के नतीजे www.livehindustan.com पर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in व rajshaladarpan.nic.in पर भी चेक किए जा सकेंगे।

ऐसे तय होगी ग्रेडिंग
जिन स्टूडेंट्स के 86 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक मार्क्स आएंगे, उन्हें ए ग्रेड दिया जाएगा। इसी तरह 71 से 85 प्रतिशत अंक पर बी ग्रेड, 51 से 70 प्रतिशत अंक लाने पर सी ग्रेड, 33 से 50 प्रतिशत तक लाने वाले स्टूडेंट्स को डी ग्रेड मिलेगी। वहीं, 33 प्रतिशत से कम अंक लाने वाले स्टूडेंट्स को ई ग्रेड मिलेगा।

RBSE 8th Result 2023: यूं चेक करें 8वीं का परिणाम
– सबसे पहले  rajshaladarpan.nic.in पर जाएं।
– Rajasthan 8th Board Result के लिंक पर क्लिक करें।
– रिजल्ट पेज खुलने पर अपना रोल नंबर डालें। सब्मिट करें। 
– आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। 

राजस्थान 8th रिजल्ट 2023 लाइव- स्कोर कार्ड चेक करने के लिए वेबसाइटें
rajeduboard.rajasthan.gov.in,
rajresults.nic.in
rajshaladarpan.nic.in

कैसा रहेगा राजस्थान सरकार के नए इंग्लिश मीडियम स्कूलों का 8वीं रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट के ऐलान के दौरान सरकार के नए महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों की प्रतिष्ठा दांव पर रहेगी। राजस्थान में बड़ी संख्या में सरकारी इंग्लिश मीडियम विद्यालय खोले गए हैं। देखना होगा कि इन विद्यालयों की 8वीं क्लास का रिजल्ट कैसा आता है। लोगों और शिक्षा विभाग की नजरें इंग्लिश मीडियम सरकारी स्कूलों के रिजल्ट पर भी रहेगी। राजस्थान सरकार की यह बेहद महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है।

पिछले साल राजस्थान 8वीं रिजल्ट की घोषणा के दौरान कोई मेरिट लिस्ट जारी नहीं की गई थी। परिणाम दो साल के अंतराल के बाद घोषित किया गया था क्योंकि कोविड-19 महामारी के कारण 2021, 2020 में परीक्षा आयोजित नहीं की गई थी और सभी छात्रों को अगली कक्षा में बिना एग्जाम प्रमोट कर दिया गया था। इस बार भी राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट की टॉपरों की लिस्ट और मेरिट जारी नहीं होगी।

RBSE Rajasthan Board 8th Result 2023 LIVE: मई महीने में ही आएगा राजस्थान 5वीं का रिजल्ट
राजस्थान 8वीं के बाद 5वीं रिजल्ट की बारी होगी। रिजल्ट मई में जारी किया जा सकता है। पास होने के लिए सभी विषय में कम से कम 33 प्रतिशत मार्क्स हासिल करना जरूरी है। राजस्थान में 5वीं की भी बोर्ड परीक्षा होती है। शिक्षा विभाग इसका आयोजन करता है। 5वीं के अलावा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट भी इस माह के अंत तक जारी होना है।

Pmc Publish

Learn More →