मेडिटेशन से सेहत को कई तरह के फायदे मिलते हैं, यहां जानिए ध्यान लगाने के तरीके-

विश्व ध्यान दिवस, हर साल 21 मई को मनाया जाता है। ये दिन जागरूकता बढ़ाने और रोजाना ध्यान के महत्व पर जोर देने के लिए मनाया जाता है। बिजी लाइफस्टाइल और स्ट्रेस भरी लाइफ में हर किसी को सुकून और शांति की जरूरत है। ऐसे में ध्याने लगाने से आपको फायदा मिल सकता है। योग के साथ ही मेडिटेशन के कई तरह के फायदे हैं। रोजाना ध्यान लगाने से ब्लड प्रेशर सामान्य रहता है, एंग्जायटी कम होती है, स्ट्रेस कम होता है।  बिजी लाइफ से ब्रेक लेने के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन होता है, किसी शांत जगह बैठकर मेडिटेशन करना। मेडिटेशन के दौरान सही फोकस करना और अपने विचारों पर कंट्रोल करना मुश्किल होता है। आप मेडिटेशन कई तरीकों से कर सकते हैं। यहां जानिए ध्यान लगाने के तरीके- 

1) फोकस मेडिटेशन 

मेडिटेशन के इस तरीके से फोकस और अटेंशन को बढ़ाया जा सकता है। इसमें अपने पांचों इंड्रियों पर ध्यान लगाएं। इसके अलावा सांस पर ध्यान लगाएं। इसे करने के लिए आप माला का जाप कर सकते हैं। इसके अलावा अपनी सांसों को गिन सकते हैं। 

2) विजुअलाइजेशन मेडिटेशन 

ये सबसे कम्फर्टेबल तरीका है, जिसे करने पर आपको खुश होने में मदद मिलती है। ये मूड को बूस्ट करता है और साथ ही स्ट्रेस लेवल को कम करने में मदद करता है। 

3) मंत्रा मेडिटेशन

मंत्रा मेडिटेशन धार्मिक लोगों में सबसे फेमस टाइप है। इसमें आपको किसी मंत्र या किसी शब्द को बार-बार जपते हुए ध्यान लगाना होता है। जब इस तरीके के ध्यान को लगाया जाता है तो सभी इंद्रियां काम करने लगती है। 

4) माइंडफुलनेस मेडिटेशन 

मेडिटेशन के इस तरीके में आपको अपने मन के विचारों पर ध्यान देना है। यह ध्यान आपके मन को वर्तमान क्षण पर केंद्रित रखने, विश्राम और मानसिक स्पष्टता को बढ़ावा देने में मदद करता है।

Pmc Publish

Learn More →