दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद हरियाणा में आप कार्यकर्ताओं में रोष बढ़ गया है। विरोध करने के लिए कार्यकर्ताओं ने ऐलान किया कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के आवास सेक्टर तीन का घेराव किया जाएगा।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से आप कार्यकर्ताओं में रोष गहरा गया है। आज प्रदेश भर के कार्यकर्ता इसके विरोध में सेक्टर तीन स्थित मुख्यमंत्री नायब सैनी के आवास का घेराव करेंगे, जिसको लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। आप कार्यकर्ता सीएम आवास की तरफ बढ़े तो पुलिस ने पानी की बौछार छोड़ी दी। इस दौरान पुलिस ने आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं पर लाठियां भी भांजी है।
पुलिस के लाठी चार्ज में आम आदमी पार्टी नेता अनुराग डंडा सहित कई कार्यकर्ताओं को चोटें आई है। जानकारी के अनुसार अनुराग ढांडा को सिर में चोट आई है।
देर रात को ही जैसे अरविंद केजरीवाल के आवास पर रेड किए जाने व उसके बाद गिरफ्तारी का पता चला तो कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया। देर रात को ही आम आदमी प्रदेशाध्यक्ष एवं इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी डॉ सुशील गुप्ता ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की तो उन्होंने ऐलान किया कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के आवास सेक्टर तीन का घेराव किया जाएगा, जिसमें प्रदेश भर के कार्यकर्ता शामिल होंगे।
इसके चलते अब पार्टी कार्यकर्ता एकजुट होने लगे हैं जबकि संभावना जताई जा रही है कि इसमें कांग्रेस कार्यकर्ता भी शामिल हो सकते हैं। ऐसे में पुलिस प्रशासन भी कड़ी सख्ती बरतने को तैयार है और हर हालात पर काबू पाने के लिए पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। मुख्यमंत्री आवास के आसपास नाकेबंदी की गई है जबकि आप कार्यकर्ता यहां पहुंचना शुरू हो गए हैं, जो जमकर नारेबाजी करने लगे हैं।
भाजपा अपने खिलाफ बने माहौल से डर रही- डॉ सुशील गुप्ता
सीएम हाउस पर घेराव कर रहे आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी एवं आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुशील गुप्ता बोले कि भाजपा अपने खिलाफ बने माहौल से डर रही है। उसे एक ही खतरा है कि अरविंद केजरीवाल जनता की पहली पसंद बनने लगे हैं। भाजपा दबाव की राजनीति कर रही है। प्रयास किया जा रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल इंडिया गठबंधन के साथ ना रहे ताकि उन्हें कमजोर किया जा सके लेकिन अरविंद केजरीवाल ऐसे दबाने वाले नहीं हैं।
गुप्ता ने कभी आम आदमी पार्टी के दिल्ली के मंत्रियों को जेल में डाला जाता है तो डेढ़ सौ से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की जाती हैं और रात के अंधेरे में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कार्रवाई की जाती है और उन्हें जेल तक पहुंचाया जाता है लेकिन पूरे देश की जनता की है सब देख रही हैं और भाजपा को इसके परिणाम भुगतने पड़ेंगे।



