अपराधराज्यहरियाणा

अंडमान निकोबार में गवर्नर बनाने का दिया झांसा, ठगे 11 करोड़

अंडमान एंड निकोबार में राज्यपाल या गवर्नर बनाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 11 करोड़ रूपए ठगने का मामला सामने आया है। जिसमें पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान तालु निवासी मनबीर सिंह इंस्पेक्टर हाल ही में नेवल कमांडो ट्रेनिंग सेंटर करनाल में कार्यरत है। दिल्ली का कानेंट प्लेस से आरोपी की गिरफ्तारी की गई है, वहां एक होटल में किसी के साथ ठगी किए जाने की तैयारी कर रहा था। जिसके बाद पुलिस ने मिली सूचना पर उसे गिरफ्तार कर दिया। जानकारी के अनुसार आरोपित राजनीतिक पद चाहने वालों को झांसा देकर उनसे रकम वसूलने का काम करते हैं।

पुलिस को दी शिकायत में वकील कालोनी निवासी दुष्यंत मलिक ने बताया था कि उनके पिता सुरेंद्र मलिक को इंस्पेक्टर मनवीर सिंह, मनवीर के ससुर दलबीर सिंह जो गगसीना घरौंडा के निवासी व वेंकटरमन मूर्ति ने उनके पिता से धोखाधड़ी करके लगभग 11 करोड़ रूपए हड़प लिए। जिसके सदमे में उनके पिता का स्वास्थ्य बिगड़ गया, फिर दिन-प्रतिदिन बीमार होते गए। उनके पूरे परिवार की कोशिश के बाद भी वो ठीक नहीं हुए और 9 जून 2023 को उनका निधन हो गया। जिसके बाद उन्होंने 13 जून 2023 को हांसी SP को लिखित में शिकायत दी, जिसमें कुछ चीजें परिजनों से अवगत कराए। वो उनके पिता के निधन के दौरान दूर रहकर नौकरी करता था। उन्होंने बताया कि उनके पिता के पास मनवीर व उनके ससुर दलबीर का आना-जाना रहता था। उस दौरान उन्होंने इनकी भी काफी बार आर्थिक मदद भी की थी। जिसके बाद दोनों आरोपियों ने उनके पिता को केंद्र सरकार में अच्छे पद पर लगाने की साजिश रची। जिसके बाद आरोपितों ने वेंकटरमन मूर्ति के मकान में मुलाकात कराई।

करोड़ों रुपए हड़पे
इन तीनों आरोपितों ने पीड़िता के पिता से करीब 11 करोड़ रूपए हड़प लिए। पीड़ित द्वारा 2 करोड़ नकद व दलबीर और वेंकटरमन मूर्ति के खाते में अलग-अलग ट्रांजेक्शन से 9 करोड़ रूपए जमा कराए। जिसके बाद पीडित के पिता को आरोपितों की साजिश के बारे पता चला तो उन्होंने आरोपितों से पैसे मांगे। उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया। फिर कुछ समय बाद पीड़ित को पता कि आरोपितों ने उनके पिता से अंडमान निकोबार व अन्य किसी राज्य का गर्वनर बनाने के नाम पर पैसे ठगे थे। फिर पीड़ित ने आरोपितों से पैसे मांगे तो मनवीर व वेंकटरमन मूर्ति ने उसे जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शनिवार को एक आरोपित मनवीर को दिल्ली के कनाट प्लेस के एक होटल से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए जाने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने उसे 8 दिन के रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान आरोपित से गहनता से पूछताछ की जाएगी।

पुलिस को दी शिकायत में वकील कालोनी निवासी दुष्यंत मलिक ने बताया था कि उनके पिता सुरेंद्र मलिक को तालु निवासी इंस्पेक्टर मनवीर सिंह, मनवीर के ससुर दलबीर सिंह जो गगसीना घरौंडा के निवासी हैं और गांव गगसीना में अपने बेटे के नाम पर पेट्रोल पंप चलाते हैं व वेंकटरमन मूर्ति जो चेन्नई का है और आर्मी से सूबेदार के पद से रिटायर्ड हैं और हाल ही में 65 नॉर्थ एवेन्यू दिल्ली रहता हैं। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने उनके पिता से धोखाधडी करके लगभग 11 करोड़ रूपए हड़प लिए।

Related Articles

Back to top button