राज्यहरियाणा

अंबाला: कई जगहों हुई तेज बारिश तो कहीं रहा सूखा, 19 तक बारिश के आसार

अंबाला सिटी, सुबह ही घने बादल छाने से मौसम सुहावना हो गया। शहर में कई जगहों पर तेज तो कहीं हल्की बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। दिनभर बादल छाने से मौसम में ठंडक रही। गुरुवार को अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पिछले कई दिनों से उमसभरी गर्मी पड़ रही थी।

इस वजह से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि मानसून टर्फ श्री गंगानगर, रोहतक, सियोनी, राजनंदगांव होते हुए उत्तरपूर्व बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है। हिमाचल प्रदेश पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने के कारण नमी वाली हवा तराई वाले क्षेत्रों की तरफ चलने से राज्य में मानसून में हल्की सक्रियता बढ़ने की संभावना है। इससे 19 सितंबर तक राज्य के उत्तर क्षेत्र के जिलों अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत, सोनीपत में आंशिक बादल छाए रहे व कहीं-कहीं हवा व गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि 20 सितंबर के बाद एक एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की संभावना है, जिससे मानसून की सक्रियता में कमी आने के आसार हैं। इससे राज्य में मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील परंतु खुश्क संभावित है।

Related Articles

Back to top button