राज्यहरियाणा

अंबाला मंडल पर आज और कल 13 ट्रेनें रहेगी रद्द

पंजाब के शंभू बॉर्डर पर चल रहे रेल आंदोलन का असर हिसार में देखने को मिल रहा है। जिसके कारण अंबाला मंडल की कई ट्रेन प्रभावित है। 

उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल पर किसान आंदोलन के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इस दौरान शनिवार और रविवार को कई ट्रेन रद्द रहेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार ट्रेन संख्या 04744, लुधियाना-चूरू, ट्रेन संख्या 04746, लुधियाना-हिसार, ट्रेन संख्या 04743, हिसार-लुधियाना, ट्रेन संख्या 04575, हिसार-लुधियाना, ट्रेन संख्या 04571, भिवानी-धूरी, ट्रेन संख्या 04574, लुधियाना-भिवानी, ट्रेन संख्या 04576, लुधियाना-हिसार, ट्रेन संख्या 14654, अमृतसर-हिसार शनिवार को रद्द रहेगी।इसी प्रकार ट्रेन संख्या 04745, चूरू-लुधियाना, ट्रेन संख्या 14653, हिसार-अमृतसर, ट्रेन संख्या 04572, धूरी-सिरसा, ट्रेन संख्या 04573, सिरसा-लुधियाना और ट्रेन संख्या 04743, हिसार-लुधियाना रेलसेवा रविवार को रद्द रहेगी।

Related Articles

Back to top button