राज्यहरियाणा

अंबाला में हादसा: डंफर ने बाइक को मारी टक्कर, पंचकूला के युवक की मौत

मृतक की पहचान पंचकूला के भगवानपुर निवासी 45 वर्षीय विजेंदर के रूप में हुई। 14 वर्षीय बेटी पलक को अंबाला सिटी नागरिक अस्पताल से चंडीगढ़-32 जीएमसीएच रेफर कर दिया।

अंबाला से सटी हंडेसरा सीमा नगला के पास मंगलवार देर रात डंफर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाप की मौत हो गई। वहीं लड़की को पीजीआई रेफर किया गया है। मृतक की पहचान पंचकूला के भगवानपुर निवासी 45 वर्षीय विजेंदर के रूप में हुई।

14 वर्षीय बेटी पलक को अंबाला सिटी नागरिक अस्पताल से चंडीगढ़-32 जीएमसीएच रेफर कर दिया। मृतक का शव सिटी नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में है। आज पोस्टमार्टम होगा। हादसे के बाद लंबा जाम लग गया था। पुलिस ने यातायात को दुरुस्त करवाया।

Related Articles

Back to top button