राष्ट्रीय

अजमेर: कपड़ा प्रेस करने वाले को इनकम टैक्स का 598 करोड़ का नोटिस

अजमेर में एक धोबी को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने नोटिस जारी किया है। नोटिस में उससे ₹598 करोड़ से ज्यादा के बैंक लेन-देन के बारे में सफाई मांगी गई है। जिसमें बड़े पैमाने पर हीरे की खरीद-बिक्री का आरोप लगाया गया है।

दो साल पहले खो गया था पैन कार्ड 

रामगंज इलाके में कपड़े धोकर और प्रेस करके अपना गुजारा करने वाले जितेंद्र कुमार ने बताया कि हाल ही में भेजे गए नोटिस में जिस बैंक खाते का जिक्र है। वह उनका नहीं है। कुमार ने बताया कि दो साल पहले पाली में एक कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान उसका पैन कार्ड खो गया था।

बैंक मैनेजर को भी मिला नोटिस

इसके साथ ही इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने उस प्राइवेट बैंक के मैनेजर को भी नोटिस जारी किया है। जिस खाते से करोड़ों के हीरे खरीदे और बेचे गए है। कुमार के वकील राकेश ठाड़ा ने बताया कि उन्होंने बैंक और उस खाते को चलाने वाले व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

पाली के रहने वाले डायमंड कारोबारी पर शक

उन्होंने आशंका जताई है कि पाली के रहने वाले डायमंड कारोबारी शत्रुघ्न सिंह ने उसके पैन कार्ड का इस्तेमाल कर बैंक में अकाउंट खुलवा लिया था। इसी अकाउंट से 598 करोड़ 50 लाख से ज्यादा का लेन-देन किया गया। जितेंद्र ने आगे बताया कि जब से उसे नोटिस मिला है। तब से उसका काम ठप हो गया है। वह बीते एक सप्ताह से सिर्फ वकील और पुलिस के यहां ही चक्कर काट रहा है।

Related Articles

Back to top button