मध्यप्रदेशराज्य

अधिकारी की हरकत पर CM मोहन का फूटा गुस्सा, एयरपोर्ट जाते वक्त रूकवाया काफिला

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक अधिकारी की हरकत पर सख्त रूख अपनाया है। सीएम ने सर्किट हाउस से एयरपोर्ट जाते वक्त अधिकारी के व्यवहार को नोटिस किया। जिसे लेकर उन्होंने खासी नाराजगी जताई। इस दौरान मोहन यादव ने बाकायदा काफिला रुकवाकर कलेक्टर व एसपी को बुलाया। घटना की जानकारी भोपाल तक पहुंच गई है और वरिष्ठ स्तर पर भी मामले को संज्ञान में लिया गया है।

जानकारी के अनुसार सोमवार को सीएम मोहन यादव जबलपुर का दौरा किया। यहां प्रवास के दौरान उन्होंने सर्किट हाउस में अधिकारियों, स्थानीय नेताओं से बातचीत भी की। इसके बाद एयरपोर्ट के लिए रवाना होते समय एएसपी स्तर के एक अधिकारी की कार्यशैली पर उन्होंने आपत्ति जताई। बताया जा रहा है कि पुलिस अधिकारी कमर पर हाथ रखकर खड़े थे। जिस पर सीएम मोहन यादव की नजर पर पड़ गई। उन्होंने काफिला रुकवाकर कलेक्टर व एसपी को बुलाकर बात की। इस दौरान अधिकारी के व्यवहार को लेकर खासी नाराजगी जताई।

इस घटना के बाद विभाग के भीतर स्बंधित अधिकारी कार्यप्रणाली चर्चा का विषय बनी हुई है। सूत्रों के अनुसार इस घटना की जानकारी भोपाल तक पहुंच गई है और वरिष्ठ स्तर पर भी मामले को संज्ञान में लिया गया है। वहीं, सीएम ने कलेक्टर व एसपी को बुलाकर अधिकारी की अनुशासनहीनता पर नाराजगी जताई है।

Related Articles

Back to top button