उत्तरप्रदेशराज्य

अधिशाषी अधिकारी ने विधायक के भाई पर धमकी देने के आरोप में सीएम को लिखा पत्र

बदायूं। जनपद बदायूं के दातागंज नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी सुनील कुमार सरोज ने स्थानीय विधायक राजीव कुमार सिंह के सगे भाई विनय कुमार सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री को लिखा पत्र।

अधिशाषी अधिकारी ने आरोप लगाया कि स्थानीय विधायक के भाई विनय कुमार सिंह आए दिन नगर पालिका परिषद के कार्यों में लगातार हस्तक्षेप करते रहते हैं और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं। विरोध करने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी देते रहते हैं। पीड़ित अधिशाषी अधिकारी ने जिलाधिकारी बदायूँ और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अपनी समस्या से अवगत कराते हुए अपने स्थानान्तरण की माँग करते हुए न्याय की गुहार लगाईं है।

Related Articles

Back to top button