जीवनशैली

अनचाहे बालों से छुटकारा पाने के लिए घर में बनाए हेयर रिमूवल स्क्रब

शरीर में कई जगहों पर अनचाहे बाल होते हैं जिन्हे सभी लोग घर पर ही हटाना चाहते है, हालाँकि इसके लिए कई तरीके खोजने के बाद भी लोग अपने अनचाहे बाल आसानी से नहीं हटा पाते हैं। अगर आप भी अपने शरीर के अनचाहे बालों से परेशान है तो हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ आसान उपाय जो बेहतरीन हेयर रिमूवल स्क्रब है जिन्हे आप घर पर बना सकते हैं। यह बहुत बेहतरीन हैं और आपको राहत देने वाले हैं।

शहद,चीनी और नींबू का रस: अगर आप अनचाहे बालों से परेशान है तो आप इन तीनों को मिलाकर एक पेस्ट बनाएं और बालों पर इसे लगाएं। अब इस पेस्ट को सूखने से पहले ही इसकी मसाज करें और इसके बाद पानी लगाकर धीरे-धीरे बाल उतारने की कोशिश करें।

जौ और नींबू: नींबू के साथ जौ का चूरा मिलाएं और इसे चेहरे पर लगाएं। इसे करीब 15 मिनट लगे रहने दें और सूखने के बाद हथेलियों को गीला करें और बालों को धीरे-धीरे उतारने की कोशिश करें।

चने का पाउडर: इसमें हल्दी और दूध मिलाकर पेस्ट बनाएं। उसके बाद इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद हटाएं। यह घरेलू नुस्खा भी बाल हटाने में काफी कारगर माना जाता है और बेहतरीन भी।

मेथी दाना: एक चम्मच मेथी दाना लें और इसमें मैश किए हुआ हरा चना मिलाएं। इसी के साथ ही इसमें थोड़ा सा गर्म पानी भी मिलाएं। अब इसे ब्लेंड करके एक स्मूद पेस्ट बना लें। अब रूई की मदद से इस रिमूवल स्क्रब को चेहरे पर लगाएं और सूखने दें। इसके बाद पानी की मदद से बाल उतारें।

मक्की का आटा: अंडे के साथ मक्की का आटा और चीनी को मिलाएं।  अब इसका पेस्ट बनाकर चेहरे या हाथों पर लगाएं। अंत में सूखने के बाद इस पेस्ट को कपड़े की मदद से हटाएं। इस दौरान यह ध्यान रहे कि हटाते समय कपड़े को स्किन पर धीरे-धीरे रगड़ें।

Related Articles

Back to top button