अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका से बड़ी होगी रूसी सेना, राष्ट्रपति पुतिन ने बनाया जबरदस्त प्लान

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूसी सेना में सैनिकों की संख्या बढ़ाने का आदेश दिया है। सेना में 180,000 सैनिक बढ़ाए जाने के बाद 15 लाख सैनिकों की ताकत के साथ रूस की सेना चीन के बाद दूसरी सबसे बड़ी सेना होगी। पुतिन ने 2022 के बाद तीसरी बार सेना का आकार बढ़ाने का आदेश दिया है।

रूस में होंगे 15 लाख सक्रिय सैनिक
क्रेमलिन की वेबसाइट पर प्रकाशित आदेश में पुतिन ने सशस्त्र बलों की कुल संख्या को 23 लाख 80 हजार करने का आदेश दिया, जिसमें से 15 लाख सक्रिय सैनिक होने चाहिए। सैन्य थिुंक टैंक इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्ट्रैटेजिक स्टडीज (आइआइएसएस) के अनुसार सैनिकों की संख्या वृद्धि से रूस अपने पास मौजूद सक्रिय लड़ाकू सैनिकों की संख्या के मामले में अमेरिका और भारत से आगे निकल जाएगा। चीन के 20 लाख से अधिक सक्रिय सैन्यकर्मी हैं।

सशस्त्र बलों में सुधार ला रहा रूस
रूस की संसद के निचले सदन की रक्षा समिति के अध्यक्ष आंद्रेई कार्तपोलोव ने कहा कि सक्रिय सैनिकों की संख्या में वृद्धि सशस्त्र बलों में सुधार लाने तथा उनके आकार को धीरे-धीरे बढ़ाने की योजना का हिस्सा है।

Related Articles

Back to top button