उत्तराखंडराज्य

अरिना रघुवंशी से सीएम धामी ने की बात, CBSE 12वीं परीक्षा में राज्य में शीर्ष स्थान लाने पर दी बधाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी की छात्रा अरिना रघुवंशी से फोन पर बात की और सीबीएसई कक्षा 12 वीं की परीक्षाओं में राज्य में शीर्ष स्थान हासिल करने के लिए बधाई दी। सीएम ने अरिना को उनके उज्ज्वल और सफल भविष्य की भी कामना की।

सीबीएसई की 12वीं परीक्षा में राज्य में शीर्ष स्थान पाने वाली डीपीएस की एरीना रघुवंशी ने 98.8 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। वह अधिवक्ता बनना चाहती हैं। पिता अर्पण भटनागर खुद की कंपनी चलाते हैं जबकि मां स्वाति भी बिजनेस वुमैन हैं। उन्होंने बताया कि उनको अंग्रेजी में 99, इतिहास में 99, राजनीति शास्त्र में 97 मनोविज्ञान में 100 और पेटिंग में 99 अंक मिले।

पुरानी आईटीआई बरेली रोड निवासी एरीना ने बताया कि वह नियमित रूप से पढ़ाई पर ध्यान देती थीं और नोट्स बनाकर तैयारी करती थीं। उन्होंने बताया कि ट्यूशन नहीं लिया। यूट्यूब से कभी-कभी मदद ले लेती थीं। प्रतिदिन दो से तीन घंटे पढ़ाई करती थीं।

Related Articles

Back to top button