अन्तर्राष्ट्रीय

आइसलैंड में ढही बर्फ की गुफा, एक की मौत और दो लापता

दक्षिणी आइसलैंड में ब्रीडामेरकुरजोकुल ग्लेशियर घूमने गए पर्यटकों के एक समूह के ऊपर बर्फ की गुफा गिर गई, जिसमें एक शख्स की मौत हो गई। हादसे में दो अन्य अभी भी लापता हैं।

स्थानीय पुलिस ने कहा कि रविवार को दोपहर तीन बजे से पुलिस को हादसे की कॉल मिली थी। दरअसल, कई देशों के लगभग 25 पर्यटकों का एक समूह बर्फ की गुफाओं की खोज कर रहा था, इसी दैरान चार लोग बर्फ की चपेट में आ गए और गुफा में दब गए।

एक की दुर्घटना स्थल पर ही मौत
पुलिस ने बताया है कि इसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, एक की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घायलों को हेलीकॉप्टर से राजधानी रेक्जाविक के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर है।

दोनों लापता लोगों की तलाश में जुटा बचाव दल
वहीं, बचाव दल दोनों लापता लोगों की तलाश में जुटा रहा। पुलिस ने कहा कि खतरनाक परिस्थितियों के कारण अंधेरा होने के बाद ऑपरेशन रोक दिया गया था, लेकिन सुबह फिर से खोज अभियान शुरू होगा।

गुफा ढही तो ज़्यादातर लोग गुफा के बाहर थे
स्थानीय समाचार साइट विसिर ने बताया कि यह समूह एक बर्फ की गुफा के दौरे पर था। उनके साथ एक गाइड भी था, लेकिन जब गुफा ढही तो ज़्यादातर लोग गुफा के बाहर थे।

Related Articles

Back to top button