राज्यहरियाणा

आज हरियाणा दौरे पर रहेंगे केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सोमवार को हरियाणा के दौरे पर आएंगे। केंद्रीय मंत्री दोपहर 12 बजे राखीगढ़ी पहुंचकर विरासत प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे और पुरातत्व स्थल का दौरा करेंगे।

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सोमवार को हरियाणा के दौरे पर आएंगे। वे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा के साथ हिसार के राखीगढ़ी पहुंचेंगे। बता दें कि राखीगढ़ी सिंधु-सरस्वती सभ्यता की सबसे बड़ी पुरातात्विक स्थल है। केंद्रीय मंत्री दोपहर 12 बजे राखीगढ़ी पहुंचकर विरासत प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे और पुरातत्व स्थल का दौरा करेंगे।

तीन परियोजनाओं का होगा उद्घाटन
केंद्रीय मंत्री शेखावत और मुख्यमंत्री सैनी हड़प्पाकालीन सभ्यता के अवशेषों से रूबरू होंगे। पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने बताया कि राखीगढ़ी में तीन परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा। जिनमें नवनिर्मित गेस्ट हाउस, कैफेटेरिया और हॉस्टल का उद्घाटन होगा। केंद्र और हरियाणा के पर्यटन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी इस दौरान मौजूद रहेंगे।

Related Articles

Back to top button