अध्यात्म

आज है कल्की जयंती,जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

सावन का महीना पूजा-पाठ और त्योहार के लिए जाना जाता है। इस दौरान ऐसे कई पर्व आते हैं, जिन्हें हिंदू धर्म में बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इन्हीं में से एक कल्की जयंती भी है, जो हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाई जाती है। इस साल यह (Kalki Jayanti 2024) 10 अगस्त यानी आज मनाई जा रही है। इस दिन को लेकर लोगों की काफी सारी मान्यताएं हैं, तो आइए इस दिन से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातों को जानते हैं।

कल्की जयंती शुभ मुहूर्त (Kalki Jayanti 2024 Shubh Muhurat)
हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि की शुरुआत 10 अगस्त को देर रात 3 बजकर 14 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन अगले दिन 11 अगस्त की सुबह 5 बजकर 44 मिनट पर होगा। उदयातिथि को देखते हुए इस बार कल्कि जयंती 10 अगस्त, दिन शनिवार यानी आज मनाई जा रही है।

कल्की जयंती की पूजा विधि (Kalki Jayanti 2024 Puja Vidhi)
सुबह जल्दी उठकर पवित्र स्नान करें। पूरी श्रद्धा के साथ व्रत रखने का संकल्प लें। एक वेदी पर भगवान विष्णु की प्रतिमा स्थापित करें। उनका विधिवत अभिषेक करें। उन्हें गोपी चंदन का तिलक लगाएं। पीले फूलों की माला अर्पित करें। वैदिक मंत्रों का जाप और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। भगवान को तुलसी के पत्ते के साथ पंचामृत अवश्य अर्पित करें।

ब्राह्मणों को भोजन, वस्त्र और अन्य उपयोगी वस्तुएं दान करें। जरूरतमंदों को भोजन कराएं। अगले दिन प्रसाद से अपना व्रत खोलें। पूजा में हुई गलतियों के लिए क्षमायाचना करें।

Related Articles

Back to top button