इकलौता हीरो जिसने जीता ‘Best Actress’ का अवॉर्ड, मौत से पहले रचा था इतिहास

हिंदी सिनेमा में ऐसे कई स्टार्स रहे हैं, जिन्होंने पर्दे पर अलग-अलग किरदार निभारकर दर्शकों का दिल जीता है। कुछ किरदार तो ऐसे रहे जिन्होंने इंटरनेशनल लेवल पर चर्चा बटोरी। एक ऐसा अभिनेता जिसकी आंखों में अंगारे थे, आवाज में भारीपन था और जिसने पर्दे पर डाकू बनकर सबको डराया था। लेकिन जब उसी एक्टर ने जब साड़ी पहनकर अदाएं दिखाईं, तो सात समंदर पार बैठे गोरे भी हैरान रह गए।
ये हैरानी आम नहीं थी बल्कि विदेशी लोगों की कला के प्रति दीवानगी थी और यही वजह है कि इस एक्टर की उस कला में उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस नजर आ गई। कौन है वो स्टार, जिसने जीते-जी वो कर दिखाया जो अबतक नहीं कर पाया। आइए जानते हैं…
जब मेल एक्टर को मिला ‘बेस्ट एक्ट्रेस’ का खिताब
जिस एक्टर का जिक्र आज हम कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि एक्टर निर्मल पांडे हैं। वही निर्मल पांडे जिन्होंने कई दमदार किरदार निभाए। जीते जी उन्होंने इन किरदारों में खूब जान भरी और इन्हीं में से उनका एक किरदार था फिल्म ‘दायरा’ का। जी हां, साल 1996 में फिल्म ‘दायरा’ (Daayra) आई थी और इस फिल्म में एक्टर निर्मल पांडे नजर आए।
यूं तो फिल्म में कई किरदार थे, लेकिन फिल्म में निर्मल पांडे ने एक ट्रांसवेस्टाइट का किरदार निभाया था, जो खुद को महिला मानता है और साड़ी पहनकर रखता है। फिल्म में निर्मल ने एक पुरुष का किरदार निभाया था, जो खुद को महिला मानता है और साड़ी पहनकर रहता है। इसी फिल्म के लिए उन्हें साल 1997 में फ्रांस के ‘वेलेंशियन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’ में उन्हें ‘बेस्ट एक्ट्रेस’ का खिताब दे डाला।
जूरी निर्मल पांडे के किरदार को देख इतनी दंग रह गई कि उन्होंने सीधा उन्हें इस अवॉर्ड से सम्मानित कर डाला। इसके बाद वह दुनिया के इकलौते ऐसे पहले मेल एक्टर बने, जिन्हे ‘बेस्ट एक्ट्रेस’ का सम्मान मिला।
दायरा में दिखे थे कई स्टार्स
फिल्म दायरा को अमोल पालेकर (Amol Palekar) ने डायरेक्ट किया था। इसके अलावा फिल्म में कई स्टार्स नजर आए। फिल्म में निर्मल के साथ सोनाली कुलकर्णी भी नजर आईं थीं। वहीं फिल्म में नीना कुलकर्णी भी दिखीं। आपको बता दें कि, फिल्म ग्रामीण भारत में लिंग, कामुकता, बलात्कार और महिलाओं के शोषण जैसे गंभीर सामाजिक मुद्दों को उजागर करती नजर आई। फिल्म में निर्मल पांडे के किरदार की सबसे ज्यादा तारीफ हुई और ये उस वक्त में आई सबसे अलग और हटकर फिल्म थी।
कई फिल्मों में निर्मल पांडे ने छोड़ी अपनी छाप
निर्मल पांडे (Nirmal Pandey) ने अपने करियर की शुरूआत शेखर कपूर की फिल्म बैंडिट क्वीन से थी। साल 1994 में ये फिल्म रिलीज हुई थी और ये निर्मल की डेब्यू फिल्म थी। इस फिल्म में निर्मल ने ‘विक्रम मल्लाह’ का किरदार निभाया। अपनी पहली ही फिल्म से निर्मल ने छाप छोड़ दी थी। उनके लंबे बाल और डरावना लुक हर किसी को डराने में दिल जीतने में कामयाब रहा।
फिल्म में विलेन का किरदार निभाकर वो हिट हो गए। इसके बाद उन्होंने औजार, प्यार किया तो डरना क्या, हम तुम पे मरते हैं, वन टू का फोर, हद कर दी आपने, दीवानगी, आंच समेत कई फिल्में कीं। ज्यादातर फिल्मों में वो विलेन के किरदार में दिखे। टीवी पर भी हातिम जैसे शो में विलेन का किरदार निभाकर वो दर्शकों का दिल जीतते नजर आए। उनकी दमदार आवाज का हर कोई मुरीद था।
आपको बता दें कि, निर्मल पांडे का 1962 को उत्तराखंड के नैनीताल जिले में हुआ था। वो शुरू से ही एक्टर बनना चाहते थे। दिल्ली में आकर उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से एक्टिंग के गुण सीखे और फिर वो मायानगरी की तरफ चले गए। साल 2010 में 18 फरवरी को उनका महज 47 साल की उम्र में हार्ट अटैक के चलते उनका निधन हो गया।





