इतने करोड़ से आगे नहीं बढ़ रहा ‘सिकंदर’ का कलेक्शन, Jaat ने लगा दिया खतरनाक ग्रहण

सलमान खान का मुकद्दर बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त उनका साथ नहीं दे रहा है। किसी का भाई किसी की जान और टाइगर 3 के बाद अब भाईजान की ‘सिकंदर’ को भी मुंह की खानी पड़ी। ए आर मुरुगादास के निर्देशन में बनी इस फिल्म की शुरुआत तो बॉक्स ऑफिस पर अच्छी हुई थी और ‘सिकंदर’ ने पहले ही दिन 26 करोड़ के आसपास का कलेक्शन किया।
हालांकि, सिकंदर के क्रेज के मुताबिक, इस फिल्म की कमाई बॉक्स ऑफिस पर नहीं बढ़ी। छावा तो पहले ही सलमान खान की फिल्म के रास्ते का रोड़ा बनी हुई थी, लेकिन सनी देओल की ‘जाट’ ने आते ही बॉक्स ऑफिस के सिंहासन से ‘सिकंदर’ को इतना दूर फेंका है कि अब इसका लौटना नामुमकिन हो गया है। सिकंदर की कमाई घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ पर आकर अटकी है, यहां पर पढ़ें रिपोर्ट:
‘जाट’ के कारण ‘सिकंदर’ की इतने पर अटकी कमाई
30 मार्च 2025 को ईद के मौके पर रिलीज हुई ‘सिकंदर’ का सिक्का बॉक्स ऑफिस पर बस आठ दिनों तक चला। उसके बाद इस फिल्म की कमाई डेढ़ करोड़ पर आ गई और 12वें ही दिन सलमान खान की एक्शन ड्रामा फिल्म का कलेक्शन लाखों में आ गिरा। तब से लेकर अब तक सिकंदर को एक बार भी उठने का मौका नहीं मिला है। वीकेंड एक फिल्म के लिए उम्मीद की किरण बनकर आता है, जहां कलेक्शन में उछाल का चांस होता है। हालांकि, जाट ने तो सिकंदर को ऐसा फंसाया है कि लाखों से फिल्म करोड़ों में लौट ही नहीं पा रही है।
सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिकंदर ने रिलीज के 17वें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर टोटल 27 लाख के आसपास मंगलवार को सिंगल डे पर कमाई की है। इस फिल्म ने इंडिया में नेट 109.66 करोड़ का कलेक्शन किया है, जोकि काफी समय से है।
इंडिया नेट | 109.66 |
वर्ल्डवाइड | 200.93 करोड़ |
ओवरसीज | 53.4 |
सिंगल डे मंगलवार | 27 लाख |
दुनियाभर में ‘जाट’ से आगे है सिकंदर
वैसे तो सलमान खान की सिकंदर इंडिया और दुनियाभर दोनों ही जगह कलेक्शन के मामले में आगे चल रही है, लेकिन अगर आप सलमान खान के स्टारडम पर नजर डाले, तो ‘सिकंदर’ की कमाई मुट्ठीभर भी नहीं है। इंडिया में जहां सिकंदर की कमाई 109.66 करोड़ पर अटकी पड़ी है, तो वहीं वर्ल्डवाइड भी रश्मिका मंदाना की ये मूवी 200 करोड़ से आगे नहीं बढ़ पा रही है।