इस गर्मी ट्राई करें ये 10 जादुई कोरियन ड्रिंक्स, शरीर को मिलेगी ठंडक और लू भी रहेगी कोसों दूर

गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक पहुंचाने वाले ड्रिंक्स न सिर्फ ताजगी देते हैं, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं। कोरियन डाइट और लाइफस्टाइल दुनियाभर में काफी पॉपुलर हो रहे हैं, और कोरियाई ड्रिंक्स भी इन दिनों खूब पसंद किए जा रहे हैं।
ये ड्रिंक्स हर्बल,नेचुरल और स्वाद से भरपूर होते हैं। तो आइए जानते हैं ऐसी की कुछ कोरियाई ड्रिंक्स के बारे में जिन्हें आप इस गर्मी में ट्राय कर सकते हैं।
बोक बुंजा जूस
यह ड्रिंक ब्लैक रास्पबेरी से बनाई जाती है। इसमें ऐंटीऑक्डेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को डिटॉक्स करने और स्किन को निखारने में मदद करते हैं।
कॉफी दूध
कोरियन स्टाइल में बना यह कॉफी फ्लेवर वाला दूध बच्चों और युवाओं दोनों को पसंद आता है। यह थकान मिटाने और इंस्टेंट एनर्जी देने के लिए बेहतरीन ऑप्शन है।
ओमिजा चाय
‘ओमिजा’ का मतलब होता है पांच फ्लेवर वाली बेरी। इस हर्बल चाय में खट्टा, मीठा, नमकीन, कड़वा और तीखा स्वाद एकसाथ मिलता है। यह इम्युनिटी बूस्ट करने और तनाव घटाने में सहायक है।
ग्रीन बेरी टी
खट्टी-मीठी हरी बेरों से बनी यह चाय शरीर को ठंडक देती है और डाइजेशन को बेहतर बनाती है।
जौ चाय
इसे बोरी चा के नाम से भी जाना जाता है। कोरिया में यह एक बहुत लोकप्रिय समर ड्रिंक है। इसमें कैफीन नहीं होता और यह शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है।
कॉर्न टी
भुने हुए कॉर्न से बनी यह चाय न केवल स्वादिष्ट होती है, बल्कि ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने और डाइजेशन में भी सहायक होती है।
अदरक चाय
हल्की मसालेदार अदरक चाय गर्मियों में शरीर के अंदरूनी टॉक्सिन्स को बाहर निकालती है और इम्युनिटी को मजबूत बनाती है।
केले का दूध
कोरिया का यह फेमस फ्लेवर्ड दूध बच्चों के बीच खासा पॉपुलर है। इसमें एनर्जी, पोटैशियम और स्वाद तीनों का सही बैलेंस होता है।
सिखये
यह एक ट्रेडिशनल कोरियन राइस ड्रिंक है जो पाचन सुधारने के लिए जानी जाती है। इसमें हल्की मिठास होती है और यह ठंडी परोसी जाती है।
एलोवेरा ड्रिंक
एलोवेरा ड्रिंक स्किन को ठंडक और नमी देती है, साथ ही यह पेट को भी आराम पहुंचाती है। इसके साथ ही बॉडी को डिटॉक्स करने और सूजन को कम करने में सहायक होती है।
अगर आप इस गर्मी में कुछ नया, हेल्दी और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं तो ये कोरियाई ड्रिंक्स बेहतरीन ऑप्शन हैं। ये न सिर्फ शरीर को ठंडक देती हैं, बल्कि अंदर से हेल्दी रखने में भी मदद करती हैं।



