झारखंडराजनीतिराज्य

एनसीपी को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए हुसैनाबाद विधायक कमलेश सिंह;

एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष और हुसैनाबाद से विधायक कमलेश कुमार सिंह शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए। प्रदेश भाजपा कार्यालय में अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

उनके साथ एनसीपी के सैकड़ों कार्यकर्ता भी भाजपा में शामिल हुए। इस अवसर पर विधायक कमलेश सिंह ने कहा कि देश की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी से जुड़कर गर्व महसूस हो रहा है। झारखंड की तस्वीर और तकदीर भाजपा ही बदलेगी।

वे पूरे पलामू प्रमंडल में भाजपा की जीत सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि एक सिपाही की तरह भाजपा से जुड़कर काम करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कमलेश सिंह के आने से झारखंड में भाजपा को नई ताकत मिलेगी।

उन्होंने कहा कि एनसीपी से बात करके ही कमलेश सिंह ने भाजपा ज्वाइन किया है। असम के मुख्यमंत्री और चुनाव सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि बीजेपी के सदस्य के रूप में पूर्व से ही कमलेश सिंह रहे हैं। उनसे आग्रह है कि सबको साथ लेकर चलें। इस बार झारखंड में पूर्ण बहुमत से एनडीए की सरकार बनेगी।

Related Articles

Back to top button