एशिया कप के बाद एशियन गेम्स के फाइनल में भारत-श्रीलंका की जंग

रविवार, 13 सितंबर को विमंस एशिया कप 2026 का फाइनल खेला गया था। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस निर्णायक मैच में भारत ने श्रीलंका को 72 रन से रौंदकर 8वीं बार खिताब जीता था। अब जापान के आईची नागोया में चल रहे एशियन गेम्स में भी भारतीय महिला टीम फाइनल में पहुंच गई है।
इस बार भी भारत की टक्कर श्रीलंका से होगी। भारतीय महिलाओं की नजर खिताब का बचाव करने पर होगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि यह मैच कब और कहां खेला जाएगा? साथ ही इस मुकाबले को टीवी और मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं?
लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल
भारत और श्रीलंका के बीच एशियन गेम्स 2026 का फाइनल मुकाबला कब खेला जाएगा?
भारत और श्रीलंका के बीच एशियन गेम्स 2026 का फाइनल मुकाबला 22 सितंबर, मंगलवार को खेला जाएगा।
भारत और श्रीलंका के बीच एशियन गेम्स 2026 का फाइनल मुकाबला कहां खेला जाएगा?
भारत और श्रीलंका के बीच एशियन गेम्स 2026 का फाइनल मुकाबला कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाएगा।
भारत और श्रीलंका के बीच एशियन गेम्स 2026 का फाइनल मुकाबला कितने बजे शुरू होगा?
भारत और श्रीलंका के बीच एशियन गेम्स 2026 का फाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे शुरू होगा।
भारत और श्रीलंका के बीच एशियन गेम्स 2026 के फाइनल मुकाबले को टीवी पर कैसे देख सकते हैं?
भारत और श्रीलंका के बीच एशियन गेम्स 2026 के फाइनल मुकाबले को टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।
भारत और श्रीलंका के बीच एशियन गेम्स 2026 के फाइनल मुकाबले को मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं?
भारत और श्रीलंका के बीच एशियन गेम्स 2026 के फाइनल मुकाबले को मोबाइल पर सोनी लिव एप पर देख सकते हैं। मैच से जुड़ी सभी अपडेट और रिपोर्ट आप दैनिक जागरण एप और वेबसाइट पर पढ़ सकते हैं।
भारतीय टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमलिनी (विकेटकीपर), श्रेयंका पाटिल, भारती फुलमाली, श्री चरणानी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव, नंदनी शर्मा।
श्रीलंका टीम
इमेशा दुलानी, चमारी अथापथु (कप्तान), हासिनी परेरा, कविशा दिलहारी, हर्षिता समरविक्रमा, हंसिमा करुणारत्ने, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), रश्मिका सेवंडी, चामुदी प्रबोदा, सुगंधिका कुमारी, मिताली अयोध्या, संजना कविंदी, निमाशा मीपेज, काव्या कविंदी, अनुष्का संजीवनी।





