कब लॉन्च होगा Apple का सबसे सस्ता iPhone 17e?

एप्पल जल्द ही अपना किफायती iPhone 17e लॉन्च करने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फरवरी के अंत तक, संभवतः 19 फरवरी को पेश किया जा सकता है। इसमें iPhone 16e की तुलना में बड़े अपग्रेड मिलने की उम्मीद है, जिसमें डायनामिक आइलैंड और 6.1 इंच का डिस्प्ले शामिल है। इसकी कीमत iPhone 16e के समान, लगभग 59,900 रुपये हो सकती है, जो नए यूजर्स को आकर्षित करेगा।
एप्पल ने पिछले साल iPhone 16e लॉन्च किया था जो इस वक्त एप्पल का सबसे किफायती iPhone है। iPhone 16e ने कई नए यूजर्स को iPhone खरीदने का मौका दिया। अब एक बार फिर एप्पल एक साल बादकम कीमत वाला iPhone 17e भी लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, जो पिछले साल के मॉडल के मुकाबले काफी शानदार अपग्रेड लेकर आ सकता है।
हालिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि Apple iPhone 16e का अगला मॉडल फरवरी के आखिर तक लॉन्च कर सकता है। हालांकि अभी भी ये सवाल बना हुआ है कि क्या नया iPhone 17e बड़े अपग्रेड लाएगा? और अगर कुछ नया आएगा तो Apple इस साल क्या अलग करेगा? चलिए सबकुछ जानते हैं…
कब तक लॉन्च होगा iPhone 17e?
इन दिनों इंटरनेट पर iPhone 17e को लेकर काफी ज्यादा चर्चाएं चल रही हैं। ब्लूमबर्ग की लेटेस्ट रिपोर्ट में दावा किया गया है कि लॉन्च बस कुछ ही दिन दूर है। रिपोर्ट्स से पता चलता है कि Apple, Google के Pixel 10a लॉन्च करने के एक दिन बाद यानी 19 फरवरी को एक प्रेस रिलीज के जरिए iPhone 17e लॉन्च कर सकता है।
हालांकि दूसरी तरफ Apple ने अभी तक iPhone 17e के लॉन्च को लेकर कुछ भी कन्फर्म नहीं किया है। पिछले साल का iPhone 16e फरवरी के बीच में एक प्रेस रिलीज के जरिए ही लॉन्च हुआ था, इसलिए उम्मीद है कि एप्पल iPhone 17e को भी इसी तरह पेश कर सकता है।
iPhone 17e की कितनी होगी कीमत?
पिछले साल iPhone 16e के लॉन्च के साथ एप्पल ने डिवाइस का रिटेल प्राइस बढ़ा दिया था। भारत में मौजूदा iPhone 16e की कीमत 59,900 रुपये है और उम्मीद है कि नया iPhone 17e भी इसी कीमत पर लॉन्च होगा। हालांकि इसकी कीमत ज्यादा भी हो सकती है।
iPhone 17e में क्या-क्या खूबियां?
iPhone 17e में इस बार कई अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं। जहां iPhone 16e का फ्रंट डिजाइन iPhone 14 जैसा था, लेकिन Apple इस बार iPhone 17e को रीडिजाइन कर सकता है। नए iPhone 17e में आखिरकार एक डायनामिक आइलैंड कटआउट मिल सकता है।
जो मॉडर्न iPhones में मिल रहा है, जिसमें टाइमर और एप के लिए अलर्ट के लिए डायनामिकली साइज़्ड नोटिफिकेशन देखने को मिलते हैं। इतना ही नहीं नए डिवाइस में 6.1-इंच का डिस्प्ले मिल सकता है। हालांकि इसकी जानकारी नहीं है कि डिवाइस में प्रोमोशन डिस्प्ले मिलेगा या नहीं।




