Uncategorized

कलयुगी बेटे ने की हैवानियत की हदें पार! वजह जानकर काँप जाएगी रूह

बिहार के मधुबनी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है जिसमे एक कलयुगी बेटे ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। उसने पहले मां का गला दबाकर क़त्ल किया। फिर उसके हाथ-पैर धारदार हथियार से काटे। तत्पश्चात, ईंट-पत्थर से शव को कुचला। यहां तक की हाथ-पैर भी तोड़ दिए। ये सब केवल इसलिए कि उसने मां से रूपये मांगे थे तथा उसने देने से मना कर दिया था।

वही स्थानीय लोगों ने बताया, वह हमेशा मां के साथ मारपीट करता था। उसने घर से निकालकर जानवरों के तबेले में रख दिया था। मां बकरी पालन कर रूपये कमाती थी तथा वह हमेशा आकर छीन लेता। रविवार को जब मां ने रूपये देने से इंकार किया तो पत्नी एवं बच्चों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दे दिया। मामला बेनीपट्टी प्रखंड के अरेर थाना इलाके के ढंगा गांव का है। महिला की पहचान गुलाब देवी के तौर पर हुई।

इसके साथ ही लोगों ने बताया कि सोमवार प्रातः उठे तो देखा कि महिला के तबेले से कोई चहल-पहल नहीं हुई। शंका हुई तो भीतर जाकर देखा। महिला का क़त्ल वीभत्स तरीके से किया गया था। उसके गले पर जख्म के निशान बने हुए थे। हाथ-पैर टूटा था। यहां तक की शव को ईंट-पत्थर से भी कूचा गया था। तब पुलिस को इसकी तहरीर दी गई। वही आस-पास के लोगों ने बेटे सहित उसके परिवार को घर में बंद कर के रखा। पुलिस जैसे ही मौके पर पहुंची उन्होंने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, बेटा किशोर राय (50), बहू घूरनी देवी (45) एवं पोता (सतीश) और पोती को गिरफ्तार कर लिया। 

Related Articles

Back to top button