मध्यप्रदेशराज्य

कल गग्वालियर-चंबल में छाएंगे बादल, प्रदेश का 32 डिग्री पार पहुंचा दिन का पारा,रात में ठंड का असर

मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। जहां दिन के तापमान में काफी बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश के कई जिलों का तापमान 32 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया, वहीं रात में हल्की ठंड देखने को मिल रही है। मंडला, मलाजखंड, खंडवा और खरगोन में तापमान 32 डिग्री के पार पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक, वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह से 3 फरवरी को उत्तरी हिस्से यानी, ग्वालियर-चंबल में बादल छाएंगे। बूंदाबांदी भी हो सकती है।

जाने कैसा रहेगा फरवरी माह में मौसम
मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि फरवरी से एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। जिसका असर पश्चिम-उत्तरी भारत में रहेगा। इसी वजह से प्रदेश के उत्तरी हिस्से में भी बादल छाने और बूंदाबांदी होने के आसार है। हालांकि, ये सिस्टम ज्यादा स्ट्रॉन्ग नहीं है। इस वजह से तेज बारिश होने की संभावना कहीं भी नहीं है। प्रदेश के कुछ हिस्से में पहले सप्ताह में बादल छाए रहेंगे। 12, 13 और 14 फरवरी को बारिश होने का अनुमान है। 20 फरवरी के बाद ठंड का असर और कम होगा। जिससे दिन-रात दोनों ही तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

दिन में 32 डिग्री पार पहुंच पारा
फरवरी के पहले दिन शनिवार को मंडला में 32.4 डिग्री, मलाजखंड में 32.9 डिग्री, खंडवा में 32.5 डिग्री और खरगोन में तापमान 32 डिग्री दर्ज किया गया।वहीं, बैतूल, रतलाम, दमोह, जबलपुर, रीवा, सागर, सतना, सिवनी, टीकमगढ़ और उमरिया में पारा 30 से 31 डिग्री के बीच ही रहा। रविवार को तापमान में और भी बढ़ोतरी होगी। वहीं, शुक्रवार-शनिवार की रात में सागर में 16 और सिवनी में पारा 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

फरवरी में सबसे ठंडा रहता है ग्वालियर
मौसम विभाग के अनुसार, फरवरी में सबसे ज्यादा ग्वालियर ठिठुरता है। पिछले साल यहां न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री तक पहुंचा था, लेकिन इससे पहले 5 डिग्री के नीचे ही रहा है। जबलपुर में दिन में गर्मी और रात में ठंड रहती है। प्रदेश में पिछले 10 साल के आंकड़ों पर नजर डालें, तो फरवरी महीने में रातें ठंडी और दिन गर्म रहते हैं। बारिश का ट्रेंड भी है। इस बार भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। भोपाल, इंदौर और उज्जैन में दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार रहेगा, जबकि रात में 10 से 14 डिग्री के बीच रह सकता है।

Related Articles

Back to top button