कारोबार

किसने बनाया भारत का सबसे लंबा समुद्री पुल?

अटल सेतु (Atal Setu), जिसे मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (Mumbai Trans Harbour Link) या एमटीएचएल भी जाना जाता है, भारत का सबसे लंबा समुद्री पुल है। इसकी लंबाई 21.8 किलोमीटर है, जिसमें से 16.5 किलोमीटर समुद्र पर और बाकी 5.5 किलोमीटर ज़मीन पर है। पिछले साल जनवरी में पीएम मोदी ने इस पुल का उद्घाटन किया था। अटल सेतु को बनाने में 17,840 करोड़ रु से अधिक की लागत आई थी। आइए जानते हैं कि इसे किसने बनाया था।

किसने बनाया था अटल सेतु
पुल के सेवरी (मुंबई) की तरफ वाले हिस्सा के निर्माण के अलावा जमीन से जुड़ा काम भारत की लार्सन एंड टर्बो (L&T) और जापान की कंपनी आईएचआई इंफ्रास्ट्रक्चर सिस्टम्स (IHI Infrastructure Systems) को सौंपा गया था।

अटल सेतु के नवी मुंबई की तरफ वाले हिस्से का निर्माण देवू इंजीनियरिंग (Daewoo Engineering) और टाटा प्रोजेक्ट लिमिटेड (Tata Project Ltd) ने किया।

क्यों अहम है अटल सेतु
अटल सेतु ने नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बीच कनेक्टिविटी को फास्ट किया है। इसने मुंबई से दक्षिण भारत, पुणे और गोवा तक पहुँचने में लगने वाले समय को भी कम किया है।

वहीं इसने जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह और मुंबई बंदरगाह के बीच संपर्क को और भी बेहतर बनाया है। दूसरी सबसे अहम बात कि अटल सेतु मुंबई महानगर क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण इकोनॉमिक ड्राइवर है। सफर के समय को कम करके और प्रमुख क्षेत्रों के बीच कनेक्टिविटी में सुधार करके, यह पुल ट्रेड, कॉमर्स और ओवरऑल इकोनॉमिक गतिविधियों को फायदा पहुंचा रहा है।

इंजीनियरिंग का अद्भुत नमूना
अटल सेतु को आधुनिक इंजीनियरिंग का एक अद्भुत नमूना माना जाता है, जिसमें यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई विशेष सुविधाएँ मौजूद हैं। इस पुल को द्वि-दिशात्मक (दो दिशाओं के) ट्रैफिक फ्लो को संभालने के लिए भी डिज़ाइन किया गया है।

Related Articles

Back to top button